Entertainment News- आखिर कौन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड स्प्रैट, जानिए इनके बारे में

 
Entertainment News- आखिर कौन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड स्प्रैट, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid-  दोस्तो बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आमिर खान ने एक बड़ा खुलासा किया। 13 मार्च को आमिर ने मुंबई में मीडिया के सामने एक निजी बात शेयर कि जिसने सभी का ध्यान खींचा। आमिर ने प्रेस को बताया कि वह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। 

उन्होंने बताया कि वह अपनी पुरानी दोस्त गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं, एक ऐसा नाम जिससे बहुत से लोग परिचित नहीं होंगे। लेकिन लोगो में उन्हें जानने की इच्छा होगी। आइए जानते हैं कौन हैं गौरी स्प्रैट- 

गौरी स्प्रैट बैंगलोर की रहने वाली हैं और आमिर के प्रोडक्शन बैनर में काम करती हैं। उनकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि समृद्ध है, उनकी मां तमिलियन और पिता आयरिश हैं। गौरी का एक छह साल का बेटा भी है। 

आमिर उन्हें 25 सालों से जानते हैं और उनकी गहरी दोस्ती एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई है। इस रोमांचक खबर के अलावा, आमिर ने बताया कि गौरी उनके परिवार से मिल चुकी हैं और वे अपने रिश्ते से खुश हैं, जिससे उनके बीच का रिश्ता और मजबूत हुआ है।

आमिर खान के जन्मदिन का यह जश्न न केवल उनके करियर में बल्कि उनके निजी जीवन में भी एक मील का पत्थर है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]

Tags