Entertainment News- शाहरूख खान कि इन फिल्मों का हैं सबसे ज्यादा रन टाइम, आइए जानते हैं इनके बारे में

 
Entertainment News- शाहरूख खान कि इन फिल्मों का हैं सबसे ज्यादा रन टाइम, आइए जानते हैं इनके बारे में दोस्तो बॉलीवुड के बादशाह एक बार फिर अपनी नई मूवी किंग को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसको लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और धीरे-धीरे इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है फिल्म की बताई जा रही अवधि (रनटाइम) - 3 घंटे 17 मिनट। अगर फिल्म की यह अवधि यही रहती है, तो 'किंग' शाहरुख खान के करियर की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बन जाएगी। आइए जानते हैं शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा रनटाइम वाली फिल्में-  1. मोहब्बतें साल 2000 में रिलीज हुई 'मोहब्बतें', शाहरुख खान की सबसे लंबी फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर है। इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 36 मिनट है। शाहरुख खान के अलावा, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुपम खेर, जुगल हंसराज और जिमी शेरगिल ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 2. कभी खुशी कभी गम शाहरुख खान के करियर की दूसरी सबसे लंबी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम...' है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फैमिली ड्रामा फिल्म की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे शामिल थे, जिनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर खान शामिल हैं।  3. कभी अलविदा ना कहना साल 2006 में रिलीज हुई 'कभी अलविदा ना कहना' इस सूची में तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 13 मिनट है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन नजर आए थे।      4. वीर-ज़ारा 'वीर-ज़ारा' शाहरुख खान के करियर की चौथी सबसे लंबी फिल्म है, जिसकी अवधि 3 घंटे 12 मिनट है। 2004 में रिलीज़ हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भारत और विदेशों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।  5. स्वदेस पांचवें स्थान पर 'स्वदेस' है, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा सराही गई फिल्मों में से एक है। 2004 में रिलीज़ हुई इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 9 मिनट है। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 17 मिनट है, जिससे उम्मीद है कि यह उनके करियर की पांच सबसे लंबी फिल्मों की सूची में शामिल हो जाएगी।

दोस्तो बॉलीवुड के बादशाह एक बार फिर अपनी नई मूवी किंग को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसको लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और धीरे-धीरे इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है फिल्म की बताई जा रही अवधि (रनटाइम) - 3 घंटे 17 मिनट।

अगर फिल्म की यह अवधि यही रहती है, तो 'किंग' शाहरुख खान के करियर की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बन जाएगी। आइए जानते हैं शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा रनटाइम वाली फिल्में-

Entertainment News- शाहरूख खान कि इन फिल्मों का हैं सबसे ज्यादा रन टाइम, आइए जानते हैं इनके बारे में

1. मोहब्बतें

साल 2000 में रिलीज हुई 'मोहब्बतें', शाहरुख खान की सबसे लंबी फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर है। इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 36 मिनट है।

शाहरुख खान के अलावा, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुपम खेर, जुगल हंसराज और जिमी शेरगिल ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

2. कभी खुशी कभी गम

शाहरुख खान के करियर की दूसरी सबसे लंबी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम...' है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फैमिली ड्रामा फिल्म की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है।

इस फिल्म में कई बड़े सितारे शामिल थे, जिनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर खान शामिल हैं।

3. कभी अलविदा ना कहना

साल 2006 में रिलीज हुई 'कभी अलविदा ना कहना' इस सूची में तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 13 मिनट है।

करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन नजर आए थे।

Entertainment News- शाहरूख खान कि इन फिल्मों का हैं सबसे ज्यादा रन टाइम, आइए जानते हैं इनके बारे में

4. वीर-ज़ारा

'वीर-ज़ारा' शाहरुख खान के करियर की चौथी सबसे लंबी फिल्म है, जिसकी अवधि 3 घंटे 12 मिनट है।

2004 में रिलीज़ हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भारत और विदेशों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

5. स्वदेस

पांचवें स्थान पर 'स्वदेस' है, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा सराही गई फिल्मों में से एक है। 2004 में रिलीज़ हुई इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 9 मिनट है।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग'

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 17 मिनट है, जिससे उम्मीद है कि यह उनके करियर की पांच सबसे लंबी फिल्मों की सूची में शामिल हो जाएगी।