Entertainment News- टॉप तमिल फिल्में जो हिंदी में हुई डब, जानिए इनके बारे में
दोस्तो एक बार फिर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने साबित कर दिया हैं उन्हें साउथ का सुपरस्टार क्यों कहा जाता हैं, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने भारत और विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया है, और इसके हिंदी-डब वर्जन ने भी बेहतरीन कमाई की है।

हिंदी कलेक्शन के मामले में, 'जेलर 2' ने रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' को पीछे छोड़ दिया है और हिंदी में डब की गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं तमिल की उन फिल्मों के बारे में जो साथ हिंदी में डब हो कर खूब पैसा कमाई हैं-
1. 2.0 – ₹186 करोड़
रजनीकांत की साइंस-फिक्शन फिल्म '2.0', जिसमें अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में हैं, पहले स्थान पर है। 'रोबोट' की इस सीक्वल फिल्म ने हिंदी बाजार में शानदार सफलता हासिल की और लगभग ₹186 करोड़ की कमाई की।
2. जेलर 2 – ₹34 करोड़
'जेलर 2' ने अपने हिंदी वर्जन से ₹34 करोड़ की कमाई की है और दूसरा स्थान हासिल किया है। चूंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, इसलिए इसकी हिंदी कमाई और भी बढ़ सकती है।
3. कुली – ₹33 करोड़
रजनीकांत की 2025 की फिल्म 'कुली' लगभग ₹33 करोड़ के हिंदी कलेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर है। 'जेलर 2' ने बहुत कम अंतर से इसे पीछे छोड़ दिया है।

4. लियो – ₹28.50 करोड़
थलपति विजय अभिनीत फिल्म 'लियो' ने अपने हिंदी-डब वर्जन से लगभग ₹28.50 करोड़ की कमाई की है, जिससे यह सूची में चौथे स्थान पर है।
5. कबाली – ₹23.75 करोड़
रजनीकांत की ही एक और फिल्म 'कबाली' ₹23.75 करोड़ के हिंदी कलेक्शन के साथ टॉप 5 की सूची में शामिल है। टॉप 10 में रजनीकांत का दबदबा
