Entertainment News- धर्मेंद्र की वो फिल्में जिनकी छाप आज भी फैंस के जहन में हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

 
Entertainment News- धर्मेंद्र की वो फिल्में जिनकी छाप आज भी फैंस के जहन में हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

दोस्तो वक्त किसी के लिए रुकता नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में हमने देखा हैं कि बीते 24 नवंबर 2025 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ही-मेन के नाम जाने वाले धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहा और 8 दिसंबर को पूरी दुनिया उनका जन्मदिन मना रही हैं, कई दशकों के करियर में, उन्होंने कई बॉक्स-ऑफिस हिट फिल्में दी हैं और अपने चार्म, वर्सटैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस से लाखों लोगों का दिल जीता है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानेंगे- 

1. फूल और पत्थर (1966)

यह फिल्म धर्मेंद्र के करियर में एक टर्निंग पॉइंट थी, जिसने उन्हें सुपरस्टारडम तक पहुंचाया। मीना कुमारी के साथ काम करते हुए, उनके दमदार परफॉर्मेंस और रफ-टफ चार्म ने लोगो का दिल जीता। 

2. सीता और गीता (1972)

इस क्लासिक फिल्म में, धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ स्क्रीन शेयर की और ऐसा परफॉर्मेंस दिया जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

3. यादों की बारात (1973)

शंकर का किरदार निभाकर, धर्मेंद्र इस सुपरहिट फिल्म का एक अहम हिस्सा बन गए। यह फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी और यादगार संगीत के लिए याद की जाती है।

4. शोले (1975)

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक, शोले ने बॉक्स-ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े और धर्मेंद्र को एक सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया। 

5. चुपके चुपके (1975)

इस कॉमेडी-रोमांस फिल्म में धर्मेंद्र की शानदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिली। एक बेहतरीन कास्ट के साथ, उन्होंने दर्शकों को हंसी और खुशी दी, यह साबित करते हुए कि वह एक्शन भूमिकाओं से परे भी वर्सटाइल हैं।

6. धरम वीर (1977)

एक लोक कथा की पृष्ठभूमि पर आधारित, धरम वीर में धर्मेंद्र, जितेंद्र, जीनत अमान और नीतू सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। उनके परफॉर्मेंस ने इस एडवेंचरस कहानी में भव्यता और वीरता जोड़ दी।

 

 

Tags