Entertainment News- अक्टूबर में इन फिल्मों ने कमाएं सबसे ज्यादा पैसे, जानिए इन फिल्मों के बारें में
दोस्तो हर महीने सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ ही फैंस को पसंद आती हैं और जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर पाती हैं। जहां कुछ फिल्में बड़ी हिट साबित होती हैं, वहीं कुछ को अपनी लागत निकालने में भी संघर्ष करना पड़ता है। अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में हम आपको बताएंगे-

1. जेलर 2 – ₹571 करोड़
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' अक्टूबर के बॉक्स ऑफिस चार्ट में सबसे ऊपर रही। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महीने के दौरान ₹571 करोड़ की कमाई की। इसका दुनियाभर का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹831.18 करोड़ तक पहुंच गया है।
2. दृश्यम 3 – ₹444 करोड़
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इस सूची में दूसरे स्थान पर रही। ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अक्टूबर महीने में ₹444 करोड़ की कमाई की।
3. रणबली – ₹69 करोड़
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबली' अक्टूबर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर रही। बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद, इस फिल्म ने महीने के दौरान ₹69 करोड़ की कमाई की।
4. आदर्श कुटुंब हाउस नंबर 47 – ₹63 करोड़
त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित तेलुगु एक्शन-कॉमेडी और फैमिली ड्रामा 'आदर्श कुटुंब हाउस नंबर 47' चौथे स्थान पर रही। वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीनिधि शेट्टी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने अक्टूबर में ₹63 करोड़ की कमाई की।
5. उड़ता तीर – ₹58 करोड़
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' पांचवें स्थान पर रही। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और अक्टूबर के दौरान बॉक्स ऑफिस पर ₹58 करोड़ की कमाई की।
