Entertainment News- सलमान की मातृभूमि इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लिजिए डेट
दोस्तो बॉलीवुड भाईजान सलमान खान की नई फिल्म का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से हैं, वो नई फिल्म मातृभूमि लेकर आ रहे हैं, कई महीनों की अटकलों और देरी के बाद, फिल्म के मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह घोषणा 6 नवंबर को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक पोस्टर के जरिए की गई, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को रिलीज होगी
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' - जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था - पिछले कई महीनों से चर्चा में है। फिल्म का नाम बदला गया और इसकी कहानी तथा कुछ दृश्यों में बदलाव किए गए। हालांकि फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसकी थिएट्रिकल रिलीज को टाल दिया गया था।
मेकर्स इस फिल्म को 13 नवंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे थे। लेकिन, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के कारण रिलीज शेड्यूल पर असर पड़ा।
इसके बाद, 20 नवंबर और 11 दिसंबर की तारीखों पर भी विचार किया गया था। अब, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर 2026 को फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के लिए फाइनल कर दिया है।
ट्रेलर को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

'मातृभूमि' के ट्रेलर को भी 4 नवंबर को CBFC से मंजूरी मिल गई है। सर्टिफिकेशन की जानकारी के अनुसार, ट्रेलर को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी अवधि 4 मिनट 43 सेकंड है।
सलमान खान के फैंस दिसंबर के पहले हफ्ते में बड़े पर्दे पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। इस घोषणा ने अभिनेता के इस आगामी प्रोजेक्ट को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
