Entertainment News- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने 12 दिन में तौड़े 12 रिकॉर्ड, जानिए इनके बारे में
दोस्तो 5 नवंबर को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर मूवी रामायण रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म ने महज 12 दिनों में दुनियाभर में ₹1,437.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही ₹1,500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
इस मुकाम तक पहुंचने से पहले ही 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। तीनों प्रमुख कलाकारों के करियर की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

'रामायण' ने बनाए ये 12 बड़े रिकॉर्ड
लगातार 7 दिनों तक दुनियाभर में ₹100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी।
रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी और 'KGF 2' को पीछे छोड़ दिया।
साई पल्लवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने 'अमरन' को पीछे छोड़ा।
भारत में पहले सोमवार को ₹107.50 करोड़ नेट कमाने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी।
दूसरे शनिवार को भारत में ₹72.90 करोड़ नेट कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
दूसरे रविवार को ₹75 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-सीक्वल फिल्म बनी।
दूसरे रविवार को ₹75 करोड़ नेट कमाई के साथ सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी।
साल 2026 में विदेशी बाजारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। 12 दिनों में विदेशों से ₹490 करोड़ का कलेक्शन किया।
केरल में ₹50 करोड़ ग्रॉस कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी।
तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम डब वर्जन से ₹100 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी।
IMAX फॉर्मेट में लगभग ₹115 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी।

'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'रामायण'
'रामायण' ने महज 12 दिनों में दुनियाभर में ₹1,437.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। भारतीय फिल्मों की ऑलटाइम कमाई की सूची में फिलहाल इससे आगे सिर्फ चार फिल्में हैं। इनमें 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2', 'धुरंधर 2' और 'दंगल' शामिल हैं।
इस सूची में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' लगभग ₹2,070 करोड़ की कमाई के साथ शीर्ष पर है। जिस तेजी से 'रामायण' आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
