Entertainment News- किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप जेम्स बॉन्ड की सभी 25 फिल्में, आइए जानें
दोस्तो जैसा कि हम सब बचपन से ही जेम्स बॉन्ड फिल्मों के फैन हैं,ल जिनमें आधुनिक युग के गैजेट्स दिखाए जाता है, इसके फैंस के लिए खुशखबरी हैं, जेम्स बॉन्ड एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में है। पिछले 64 वर्षों में इस प्रतिष्ठित किरदार को छह अलग-अलग अभिनेताओं ने निभाया है। अब ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन के सातवें जेम्स बॉन्ड बनने की चर्चा के बीच फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि इस फ्रेंचाइजी की अब तक कितनी फिल्में रिलीज हुई हैं और इन्हें OTT पर कहां देख सकते हैं।

1962 में हुई थी जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की शुरुआत
जेम्स बॉन्ड की पहली फिल्म Dr. No साल 1962 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेता सीन कॉनरी ने पहली बार ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था।
इसके बाद यह फ्रेंचाइजी लगातार आगे बढ़ती रही। साल 2021 में इसकी 25वीं फिल्म No Time to Die रिलीज हुई थी। अब 26वीं फिल्म की तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
James Bond की सभी 25 फिल्मों की लिस्ट
जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में अब तक छह अभिनेताओं ने मुख्य भूमिका निभाई है। इन फिल्मों की पूरी सूची इस प्रकार है:
सीन कॉनरी का दौर (1962–1971)
Dr. No (1962)
From Russia with Love (1963)
Goldfinger (1964)
Thunderball (1965)
You Only Live Twice (1967)
Diamonds Are Forever (1971)
जॉर्ज लेजेनबी का दौर
7. On Her Majesty's Secret Service (1969)
रोजर मूर का दौर
8. Live and Let Die (1973)
9. The Man with the Golden Gun (1974)
10. The Spy Who Loved Me (1977)
11. Moonraker (1979)
12. For Your Eyes Only (1981)
13. Octopussy (1983)
14. A View to a Kill (1985)

टिमोथी डाल्टन का दौर
15. The Living Daylights (1987)
16. Licence to Kill (1989)
पियर्स ब्रॉसनन का दौर
17. GoldenEye (1995)
18. Tomorrow Never Dies (1997)
19. The World Is Not Enough (1999)
20. Die Another Day (2002)
डेनियल क्रेग का दौर
21. Casino Royale (2006)
22. Quantum of Solace (2008)
23. Skyfall (2012)
24. Spectre (2015)
25. No Time to Die (2021)
OTT पर कहां देख सकते हैं James Bond की फिल्में?
अगर आप जेम्स बॉन्ड की सभी फिल्मों को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो Prime Video पर इनके स्ट्रीमिंग विकल्प उपलब्ध बताए गए हैं। हालांकि, अलग-अलग फिल्मों की उपलब्धता देश, समय और OTT लाइसेंस के अनुसार बदल सकती है।
26वीं फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। 16 नवंबर को सामने आई घोषणा के मुताबिक, रॉबर्ट पैटिनसन को नए जेम्स बॉन्ड के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
