Entertainment News- नेटफ्लिक्स ने फिल्म पुष्पक विमान का किया ऐलान, फिल्म में होगें 3 बड़े दिग्गज
दोस्तो अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखने के दिवाने हैं, तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं, नेटफ्लिक्स पर जल्द ही एक नई क्राइम-कॉमेडी फिल्म Pushpak Viman रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है। इसमें OTT की दुनिया के तीन लोकप्रिय कलाकार Jaideep Ahlawat, Abhishek Banerjee और Barun Sobti पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

Pushpak Viman की कहानी और स्टारकास्ट
Pushpak Viman एक क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे Sudip Sharma निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अपराध की कहानी के साथ हास्य का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। इसकी कहानी और किरदार दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग अनुभव देने वाले हैं।
फिल्म में Jaideep Ahlawat, Abhishek Banerjee और Barun Sobti अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। तीनों कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग और OTT प्रोजेक्ट्स में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

Abhishek Banerjee ने भी लिखी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि Abhishek Banerjee केवल अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म की पटकथा भी लिखी है। फिल्म की स्क्रीनप्ले Sudip Sharma और Abhishek Banerjee ने मिलकर तैयार की है।
Pushpak Viman का निर्माण Film Squad द्वारा किया गया है और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Sudip Sharma ने क्या कहा?
फिल्म को लेकर निर्देशक Sudip Sharma ने बताया कि Pushpak Viman के जरिए उन्होंने एक अलग रचनात्मक शैली को explore किया है। अपराध पर आधारित होने के बावजूद फिल्म के किरदारों में हास्य का खास अंदाज देखने को मिलेगा।
