Entertainment News- कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' होगी री-रिलीज, जानिए रिलीज की डेट
दोस्तो मशहूर इंडियन कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर को रिलीज की गई थी, लेकिन बदकिस्मती से, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'अवतार 3' से कड़े कॉम्पिटिशन की वजह से फिल्म को ऑडियंस खींचने में मुश्किल हुई। लेकिन अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि फिल्म के इस मेकर्स ने इसको री-रिलीज करने का फैसला किया है-
'किस किसको प्यार करूं 2' 9 जनवरी, 2026 को थिएटर में वापस आएगी। देखना होगा कि फिल्म इस बार बेहतर परफॉर्म कर पाती है या नहीं।
अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान और त्रिधा चौधरी भी अहम रोल में हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, स्टार कास्ट के बावजूद, फिल्म ने अपनी शुरुआती रिलीज़ के दौरान सिर्फ 11.12 करोड़ रुपये कमाए।
अब जब फिल्म की री-रिलीज़ बस आने ही वाली है, तो दर्शक और क्रिटिक दोनों ही इस पर करीब से नज़र रखेंगे कि क्या फिल्म अपनी किस्मत बदल पाती है।
