Entertainment News- Housefull 5 कर रही हैं ताबतौड़ कमाई, मात्र 75 करोड़ कमाते ही बना लेगी बड़ा रिकॉर्ड

 
Entertainment News- Housefull 5 कर रही हैं ताबतौड़ कमाई, मात्र 75 करोड़ कमाते ही बना लेगी बड़ा रिकॉर्ड

By Jitendra Jangid-  दोस्तो शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनित बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई हैं, जिसकी बपंर ऑपनिंग ने हाउसफुल मेकर्स को खुशी दी हैं, अपने शुरुआती दिनों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। ₹225 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस फ़िल्म ने पहले ही दुनिया भर में धमाल मचा दिया है और अगर ये 75 करोड़ और कमा लेती हैं तो इस रिकॉर्ड को कर लेगी हासिल- 

ब्लॉकबस्टर ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन (3 दिन): ₹142.35 करोड़

घरेलू दिन 4 कलेक्शन (शुरुआती अनुमान): ₹10+ करोड़

कुल 4-दिवसीय वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹150+ करोड़

ऐसे चौंका देने वाले आंकड़ों के साथ, हाउसफुल 5 ने सिर्फ़ चार दिनों में एक बड़ी व्यावसायिक सफलता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बजट और रिकवरी ट्रैक पर

फ़िल्म को अपनी उत्पादन लागत पूरी तरह से वसूलने के लिए सिर्फ़ ₹75 करोड़ और कमाने की ज़रूरत है। इसकी मौजूदा गति को देखते हुए, व्यापार विश्लेषकों का अनुमान है कि फ़िल्म बहुत जल्द इस मील के पत्थर को पार कर जाएगी।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]

Tags