Entertainment News- गोलमाल 5 रिलीज से पहले ही कमा लिए 100 करोड़, जानिए कैसे
दोस्तो अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं फिल्म लेकर लौट रहे हैं, 'गोलमाल 5' 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग सकती है।

गोलमाल 5 के राइट्स खरीदने की होड़
फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल करने के लिए कई बड़ी कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
PVR INOX Pictures
Pen Marudhar
Panorama Studios
Jio Studios
Birla Studios (अनन्या बिड़ला की कंपनी)

बताया जा रहा है कि कुछ कंपनियां इन राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की पेशकश करने को तैयार हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंपनी के साथ डील फाइनल नहीं हुई है।
पुरानी स्टारकास्ट की होगी वापसी
रोहित शेट्टी इस बार फिल्म में फ्रेंचाइजी के पुराने कलाकारों को भी वापस ला रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी जैसे कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार की एंट्री इस फिल्म को और खास बना रही है। वह पहली बार गोलमाल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
क्या होगा अक्षय कुमार का किरदार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार 'गोलमाल 5' में नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे। हालांकि, उनका रोल गंभीर और खतरनाक विलेन जैसा नहीं होगा, बल्कि उसमें कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।
फिल्म की कहानी में अक्षय कुमार की भिड़ंत अजय देवगन और उनकी गैंग से होगी। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने कहानी को पहले से ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए अक्षय कुमार के किरदार को शामिल किया है।
