Entertainment News- फिल्में जिनमें नफा-नुकसान और सेन्सेक्स... शेयर बाजार की दुनिया दर्शाई गई हैं, आज ही देख डालें
By Jitendra Jangid- दोस्तो कल भारतीय सरकार ने बजट पेश किया, 2025 के बजट में कई बदलाव आए। जो चर्चा का विषय बनी हुई हैँ। जहां एक और बजट 2025 चर्चा का विषय बना हुआ हैं वहीं शेयर बाज़ार और वित्त की दुनिया से जुड़ी कुछ मशहूर फ़िल्मों और सीरीज़ों की भी चर्चा शुरु हो गई हैं। जिन्हें देखकर आप वित्त, धोखाधड़ी और बाज़ार में गिरावट की दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-

द वुल्फ़ ऑफ़ वॉल स्ट्रीट
लियोनार्डो डिकैप्रियो अभिनीत यह मशहूर फ़िल्म स्टॉकब्रोकर जॉर्डन बेलफ़ोर्ट के जीवन पर आधारित है। यह शेयर बाज़ार की ज्यादतियों के बीच एक रोमांचक सफ़र है।
स्कैम 1992: द हंसल मेहता स्टोरी
हर्षद मेहता से जुड़े कुख्यात 1992 के प्रतिभूति घोटाले पर आधारित है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, यह भारतीय इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक के उत्थान और पतन को दर्शाती है।

सास, बहू और सेंसेक्स
2008 में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म मध्यम वर्ग की महिलाओं की कहानी बताती है जो शेयर बाज़ार में शामिल हो जाती हैं। यह समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा शेयर बाज़ार को किस तरह से देखा जाता है।
गुरु
यह फ़िल्म गुरुकांत देसाई की कहानी पर आधारित है, जो धीरूभाई अंबानी के जीवन से प्रेरित एक किरदार है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फ़िल्म एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति की वित्तीय साम्राज्य बनाने की यात्रा को दर्शाती है।

इनसाइड जॉब
ऑस्कर के लिए नामांकित यह डॉक्यूमेंट्री 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट की पड़ताल करती है। यह आर्थिक आपदा के कारणों और परिणामों पर गहराई से नज़र डालती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Tv9hindi].
