Entertainment News- एक्ट्रेसेस जिन्होनें महाकुंभ में लगाई डुबकी, जानिए पूरी डिटेल्स

 

By Jitendra Jangid- दोस्तो महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन हो चुका हैं, जो कि दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक महाकुंभ मेले में हर वर्ग के श्रद्धालु आए थे, जिनमें कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं, कुंभ के आखरी दिनों में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे, जो गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम है। आइए जानते हैं इन हस्तियों के बारे में-

Google

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री अपनी सास के साथ महाकुंभ में पवित्र जल में शांतिपूर्वक डुबकी लगाते हुए देखी गईं।

ईशा गुप्ता: 'आश्रम' वेब सीरीज में अपनी भूमिका के लिए मशहूर ईशा भी पवित्र अनुष्ठान के लिए संगम पहुंचीं।

Google

नीना गुप्ता: फिल्मों और टेलीविजन में अपने काम के लिए मशहूर बहुमुखी अभिनेत्री ने भी धार्मिक समागम में हिस्सा लिया और संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई।

रवीना टंडन: अपनी बेटी राशा के साथ रवीना ने कुंभ मेले का आध्यात्मिक दौरा किया और संगम में पवित्र स्नान किया।'

Google

तनीषा मुखर्जी: अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा ने भी पवित्र परंपरा को अपनाया और महाकुंभ स्नान में भाग लिया।

प्रीति जिंटा: अपने जीवंत व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री भी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचीं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]

Tags