Entertainment News- OTT पर इस दिन रिलीज होगी 'दृश्यम 3', जानें कब और कहां देख सकते हैं
दोस्तो अगर आपने अभी तक अजय देवगन की चर्चित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) नहीं देखी हैं, तो चिंता न करें, सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बनाई। बहुत ही जल्द फिल्म OTT पर रिलीज होने वाली हैं, आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं दृश्यम -3

Drishyam 3 OTT Release Date: कब और कहां देखें फिल्म?
अजय देवगन के फैंस के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' का डिजिटल प्रीमियर 27 नवंबर 2026 को Netflix पर होने जा रहा है।
फिल्म Netflix के 'Upcoming' और 'Coming Soon' सेक्शन में भी दिखाई दे रही है। ऐसे में जिन दर्शकों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी थी, वे अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।

Drishyam 3 Box Office Collection: फिल्म ने कितनी कमाई की?
अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन इस प्रकार रहा:
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 589.26 करोड़ रुपये
भारत में नेट कलेक्शन: 380.95 करोड़ रुपये
विदेशी कलेक्शन: 133.20 करोड़ रुपये
फिल्म ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के मुकाबले भी शानदार प्रदर्शन किया और इस सीरीज की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी।
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
'दृश्यम 3' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए। उनके साथ तब्बू और श्रिया सरन ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। वहीं, अक्षय खन्ना की जगह इस बार जयदीप अहलावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अभिनय को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
