Entertainment News- सुपरस्टार गोविंदा की ये फिल्में देखना मत भूलना, जानिए इनके बारे में
दोस्तो गोविंदा 90 के दशक के बहुत ही बड़े स्टार हैं, जिनको लोग चिची के नाम से भी जानते हैं, जब इनकी फिल्म सिनेमा में लगती थी तो सीटियों, तालियों और हंसी से पूरा हॉल हिल जाता था, बॉलीवुड के "हीरो नंबर 1" के नाम से मशहूर गोविंदा ने अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेसिव चेहरे और देसी स्वैग से दर्शकों के दिलों पर राज किया। अगर आप गोविंदा के फैन है, तो उनकी फिल्में देखना ना भूलें-
कुली नंबर 1:
एक गरीब कुली और एक अमीर परिवार की यह कॉमेडी फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। जिसने स्क्रीन पर ऐसा जादू किया जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं।
राजा बाबू:
अपने देहाती अवतार, कॉमिक डायलॉग्स और चुलबुली एक्टिंग से गोविंदा ने साबित कर दिया कि वह कॉमेडी के बेताज बादशाह क्यों थे।
हीरो नंबर 1:
फैमिली ड्रामा, कन्फ्यूजन और हंसी से भरी इस फिल्म में गोविंदा के मासूम लेकिन चालाक किरदार ने सबका दिल जीत लिया।
बड़े मियां छोटे मियां:
डबल रोल निभाते हुए गोविंदा ने जबरदस्त एनर्जी, एक्शन और कॉमेडी दिखाई। फिल्म के कई सीन और डायलॉग आज भी आइकॉनिक हैं।
साजन चले ससुराल:
अनोखी कहानी, मजेदार सिचुएशन और चार्टबस्टर गानों ने बॉलीवुड के कॉमेडी सुपरस्टार के तौर पर गोविंदा की इमेज को और मजबूत किया।
