Entertainment News- विवेक ओबेरॉय की बेटी करेगी फिल्मी डेब्यू, कैंसर को दे चुकी हैं मात

 
Entertainment News- विवेक ओबेरॉय की बेटी करेगी फिल्मी डेब्यू, कैंसर को दे चुकी हैं मात दोस्तो दुनिया के किसी भी बाप के लिए अपने बच्चों की कामयाबी देखना सबसे सुख का पल होता हैं, ऐसा ही पल बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के जीवन में आ गया है, उनकी गोद ली हुई बेटी सहारा शाह अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 22 साल की सहारा ने हाल ही में अपने पहले फिल्म प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसके बाद विवेक ओबेरॉय भावुक हो गए। सहारा ने बचपन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया था। बीमारी से उबरने के बाद अब वह अपने सपनों की दिशा में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। सहारा ने यह खुशखबरी अपने पिता को एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरप्राइज के तौर पर दी। कैंसर अवेयरनेस इवेंट में किया फिल्म का ऐलान विवेक ओबेरॉय और सहारा शाह मुंबई में आयोजित एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में साथ नजर आए। इसी दौरान सहारा ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है। सहारा बतौर लीड एक्ट्रेस एक नेपाली फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगी। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में काम शुरू करने से पहले सहारा ने अपने पिता विवेक ओबेरॉय से आशीर्वाद लिया। बेटी की बात सुनकर भावुक हुए विवेक ओबेरॉय सहारा के फिल्म डेब्यू की खबर सुनकर विवेक ओबेरॉय बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अपनी बेटी को गले लगाया और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया। विवेक ने सहारा की जिंदगी के उस दौर को याद किया, जब वह बचपन में कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी के दौरान भी सहारा ने जिस हिम्मत और जज्बे के साथ बीमारी का सामना किया, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। आज सहारा कैंसर से पूरी तरह उबर चुकी हैं और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर विवेक ने गर्व और खुशी जाहिर की। ढाई साल की उम्र में विवेक ने लिया था गोद विवेक ओबेरॉय ने सहारा को तब गोद लिया था, जब वह करीब ढाई साल की थीं। इसके बाद उन्होंने सहारा के इलाज और देखभाल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहारा का जुड़ाव मुंबई स्थित Cancer Patients Aid Association (CPAA) से भी रहा। सहारा के मुताबिक, उन्होंने बचपन से ही विवेक को अपना आदर्श माना है। वह अभिनय, डांस और अपने दूसरे सपनों को लेकर विवेक से लगातार प्रोत्साहन पाती रही हैं। सहारा ने कहा- 'दादा' ने हमेशा किया सपोर्ट सहारा विवेक को प्यार से 'दादा' कहकर बुलाती हैं। उन्होंने बताया कि विवेक ने हमेशा उनके फैसलों का सम्मान किया और अभिनय, डांस तथा अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन किया। सहारा का सपना केवल अभिनय तक सीमित नहीं है। उन्होंने एविएशन ट्रेनिंग भी ली है और कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में भी काम कर रही हैं।

दोस्तो दुनिया के किसी भी बाप के लिए अपने बच्चों की कामयाबी देखना सबसे सुख का पल होता हैं, ऐसा ही पल बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के जीवन में आ गया है, उनकी गोद ली हुई बेटी सहारा शाह अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 22 साल की सहारा ने हाल ही में अपने पहले फिल्म प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसके बाद विवेक ओबेरॉय भावुक हो गए।

सहारा ने बचपन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया था। बीमारी से उबरने के बाद अब वह अपने सपनों की दिशा में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। सहारा ने यह खुशखबरी अपने पिता को एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरप्राइज के तौर पर दी।

Entertainment News – Vivek Oberoi's daughter to make her film debut; she has already beaten cancer.

कैंसर अवेयरनेस इवेंट में किया फिल्म का ऐलान

विवेक ओबेरॉय और सहारा शाह मुंबई में आयोजित एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में साथ नजर आए। इसी दौरान सहारा ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है।

सहारा बतौर लीड एक्ट्रेस एक नेपाली फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगी। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में काम शुरू करने से पहले सहारा ने अपने पिता विवेक ओबेरॉय से आशीर्वाद लिया।

बेटी की बात सुनकर भावुक हुए विवेक ओबेरॉय

सहारा के फिल्म डेब्यू की खबर सुनकर विवेक ओबेरॉय बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अपनी बेटी को गले लगाया और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया।

विवेक ने सहारा की जिंदगी के उस दौर को याद किया, जब वह बचपन में कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी के दौरान भी सहारा ने जिस हिम्मत और जज्बे के साथ बीमारी का सामना किया, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

आज सहारा कैंसर से पूरी तरह उबर चुकी हैं और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर विवेक ने गर्व और खुशी जाहिर की।

Entertainment News – Vivek Oberoi's daughter to make her film debut; she has already beaten cancer.

ढाई साल की उम्र में विवेक ने लिया था गोद

विवेक ओबेरॉय ने सहारा को तब गोद लिया था, जब वह करीब ढाई साल की थीं। इसके बाद उन्होंने सहारा के इलाज और देखभाल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहारा का जुड़ाव मुंबई स्थित Cancer Patients Aid Association (CPAA) से भी रहा।

सहारा के मुताबिक, उन्होंने बचपन से ही विवेक को अपना आदर्श माना है। वह अभिनय, डांस और अपने दूसरे सपनों को लेकर विवेक से लगातार प्रोत्साहन पाती रही हैं।

सहारा ने कहा- 'दादा' ने हमेशा किया सपोर्ट

सहारा विवेक को प्यार से 'दादा' कहकर बुलाती हैं। उन्होंने बताया कि विवेक ने हमेशा उनके फैसलों का सम्मान किया और अभिनय, डांस तथा अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन किया।

सहारा का सपना केवल अभिनय तक सीमित नहीं है। उन्होंने एविएशन ट्रेनिंग भी ली है और कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में भी काम कर रही हैं।