Entertainment News- फिल्म वाराणसी को किया जाएगा 50 भाषाओं में डब, जानिए पूरी डिटेल्स

 
Entertainment News – The film 'Varanasi' will be dubbed in 50 languages; find out the full details.

दोस्तो अगर आप फिल्में देखने के शौकिन हैं तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं क्योंकि 2027 कई बड़े बजट की फिल्म रिलीज होने वाली हैं, इनमें S. S. Rajamouli की फिल्म ‘Varanasi’ भी शामिल है। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं और अब इसकी डबिंग व ग्लोबल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

Entertainment News – The film 'Varanasi' will be dubbed in 50 languages; find out the full details.

80 फीसदी शूटिंग पूरी होने का दावा

 ‘Varanasi’ का करीब 80 फीसदी प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। फिल्म में Mahesh Babu, Priyanka Chopra Jonas और Prithviraj Sukumaran अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे और कलाकार अपने-अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं।

फिल्म के विशाल स्तर को देखते हुए इसका बजट करीब ₹1,200–1,300 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि अंतिम बजट की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

50 भाषाओं में डबिंग की तैयारी

‘Varanasi’ को केवल भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। राजामौली फिल्म को करीब 50 भाषाओं में डब कराने की योजना पर काम कर रहे हैं और इसे लगभग 120 देशों में रिलीज करने की तैयारी है।

सबसे खास बात यह है कि अलग-अलग भाषाओं के वर्जन में AI या सिंथेटिक आवाजों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बजाय वास्तविक वॉयस आर्टिस्ट की आवाजें रिकॉर्ड की जाएंगी।

डबिंग को लेकर राजामौली का बड़ा फैसला

राजामौली के लिए डबिंग सिर्फ संवादों का अनुवाद या लिप-सिंक तक सीमित नहीं है। उनका मानना है कि आवाज भी किसी कलाकार के प्रदर्शन का अहम हिस्सा होती है।

उनकी कोशिश है कि भाषा बदलने के बावजूद किरदार की भावनाएं, व्यक्तित्व और संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों तक उसी प्रभाव के साथ पहुंचे। यानी अलग-अलग देशों के दर्शक केवल कहानी को समझें ही नहीं, बल्कि कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी महसूस कर सकें।

1,500 से ज्यादा कलाकारों के वॉयस सैंपल

अलग-अलग भाषाओं के लिए सही आवाज चुनने से पहले 1,500 से अधिक कलाकारों के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद किरदारों के अनुरूप आवाजों का चयन किया जाएगा।

यह फैसला बताता है कि फिल्म के मेकर्स इसकी ग्लोबल रिलीज को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।

Entertainment News – The film 'Varanasi' will be dubbed in 50 languages; find out the full details.

ग्लोबल ऑडियंस के लिए तैयार हो रही है ‘Varanasi’

‘Varanasi’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और मेकर्स इसकी कहानी, विजुअल्स, डबिंग और रिलीज रणनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब सभी की नजरें फिल्म के अगले बड़े अपडेट पर हैं, जिसमें इसकी रिलीज डेट, ट्रेलर या अन्य आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।