Entertainment News- कपिल शर्मा के नए सीजन के पहले एपिसोड में दिखेगी दृश्यम की कास्ट, आइए जानते हैं
दोस्तो कपिल शर्मा के शो के फैंस के लिए खुशखबरी हैं, कपिल शर्मा एक बार फिर अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो The Great Indian Kapil Show के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो का सीजन 5 दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। नए सीजन की शुरुआत में ही फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ की स्टारकास्ट दिखने वाली हैं-

26 सितंबर को होगा सीजन 5 का प्रीमियर
The Great Indian Kapil Show Season 5 का पहला एपिसोड 26 सितंबर को रात 8 बजे रिलीज होगा। पहले एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ Drishyam: The Conclusion के कलाकार नजर आएंगे।
शो में फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक के साथ अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत मस्ती करते दिखाई देंगे।
‘दृश्यम’ की स्टारकास्ट लगाएगी कॉमेडी का तड़का
पहले एपिसोड में अजय देवगन एक बार फिर कपिल शर्मा के शो पर नजर आएंगे। शो के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़े कई मजेदार किस्से और बातचीत देखने को मिलेगी।
जयदीप अहलावत का भी शो में अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वह ‘सोना और मोना 2.0’ यानी कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के साथ डांस करते नजर आएंगे।
वहीं, सुनील ग्रोवर अपने अंदाज में अजय देवगन की नकल करते हुए दर्शकों को हंसाते दिखाई देंगे। शो का प्रोमो पहले ही जारी किया जा चुका है, जिससे नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
‘Drishyam: The Conclusion’ की रिलीज भी करीब
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ को हिंदी Drishyam फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट का कपिल शर्मा के शो पर पहुंचना प्रमोशन के लिहाज से भी खास माना जा रहा है।

पुराने कलाकार भी लौटेंगे
सीजन 5 में कपिल शर्मा के साथ शो की पुरानी और लोकप्रिय टीम भी नजर आएगी। इनमें:
सुनील ग्रोवर
कृष्णा अभिषेक
कीकू शारदा
अर्चना पूरन सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू
शामिल हैं।
हर शनिवार मिलेगा कॉमेडी का डोज
नए सीजन के एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। करीब छह महीने के इंतजार के बाद कपिल शर्मा और उनकी टीम की वापसी से दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी, मस्ती और सेलिब्रिटी गेस्ट्स का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
