Entertainment News- सलमान और प्रभास का नहीं होगा ईद पर क्लैश, टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज
दोस्तो बॉलीवुड दंबग खान यानि सलमान खान हर साल ईद के मौके पर नई फिल्म रिलीज करते हैं, साल 2027 की ईद पर भी सलमान खान की एक बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन वंशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। पहले खबर थी कि सलमान की फिल्म का सामना प्रभास स्टारर ‘Spirit’ से हो सकता है, लेकिन अब दोनों फिल्मों का क्लैश टलने की संभावना जताई जा रही है।

‘Spirit’ की शूटिंग में अभी काफी काम बाकी
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि प्रभास के साथ करीब 75 दिनों की शूटिंग बाकी है।
प्रभास पहले से कई फिल्मों के लिए अपनी डेट्स दे चुके हैं। ऐसे में ‘Spirit’ की शूटिंग तय समय पर पूरी करना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। इसी वजह से फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अंदरूनी स्तर पर चर्चा शुरू होने की खबर सामने आई है।
जून 2027 में रिलीज हो सकती है ‘Spirit’
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर ‘Spirit’ की रिलीज आगे बढ़ती है, तो जून 2027 में फिल्म को रिलीज करने का विकल्प देखा जा रहा है। यह स्लॉट IPL के बाद का होगा।
अगर ऐसा होता है तो ईद 2027 पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है।

मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने से किया इनकार
हालांकि, इन अटकलों के बीच T-Series की ओर से फिल्म की रिलीज डेट में किसी बदलाव से इनकार किया गया है। मेकर्स के अनुसार, ‘Spirit’ अभी भी 5 मार्च 2027 को रिलीज होने के लिए निर्धारित है और फिल्म का काम तय शेड्यूल के अनुसार चल रहा है।
