Entertainment News- बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए अपने बच्चों को अनोखे नाम, आपको कौनसा पसंद हैं
दोस्तो बीता हुआ कल दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के लिए बहुत ही शानदार रहा है, उन्होनें अपने पहले बच्चे - एक बेटे - का स्वागत किया है। इस जोड़े ने अपने बेटे का नाम 'देव' रखा है, जो एक बहुत सुंदर नाम है और इसका अर्थ 'ईश्वर' होता है। इससे पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने बच्चों को अनोखे नाम दिए हैं, आइए जानते हैं इनके बारें में-

1. वामिका और अकाय – अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटी का नाम 'वामिका' है, जो देवी दुर्गा का ही एक नाम है। उनके बेटे का नाम 'अकाय' है, जिसका एक अनोखा अर्थ है - 'निराकार' या वह जिसका कोई भौतिक रूप न हो।
2. राहा – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी का स्वागत किया और उसका नाम 'राहा' रखा। इस नाम के कई सुंदर अर्थ हैं, जैसे - खुशी, शांति और आनंद।
3. इवारा – अथिया शेट्टी और केएल राहुल
अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम 'इवारा' रखा है। इस नाम का अर्थ है 'ईश्वर का उपहार', जो इसे इस जोड़े के लिए एक खास चुनाव बनाता है।

4. वायु – सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम 'वायु' रखा है। इस नाम का अर्थ हवा या पवन है। यह नाम पवन देव से भी जुड़ा है, जो हिंदू धर्म में हवा के देवता हैं और भगवान हनुमान के आध्यात्मिक पिता माने जाते हैं।
5. अबराम खान – शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने सबसे छोटे बेटे का नाम 'अबराम' रखा है। यह नाम सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का एक अनूठा संगम है, जो पैगंबर इब्राहिम और भगवान श्री राम दोनों से जुड़ा है।
6. अव्यान – दीया मिर्जा और वैभव रेखी
अभिनेत्री दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी ने अपने बेटे का नाम 'अव्यान' रखा है। यह नाम भगवान गणेश से जुड़ा है और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।
7. वेदविद – यामी गौतम और आदित्य धर
अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्माता आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम 'वेदविद' रखा है। इसका अर्थ है 'वेदों का ज्ञाता', जो ज्ञान और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
