Entertainment News- बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को बाली से लाया गया एयर एम्बुलेंस से, बाली में हुआ था एक्सीडेंट
दोस्तो बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों न की अपनी फिल्म के लिए बल्कि अपने एक्सीडेंट की वजह से सुर्खियों में हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाली में छुट्टियों के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी टीम की ओर से बताया गया कि हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है।

बाली में हुआ था हादसा
नुशरत भरुचा बाली में काम और छुट्टियों के सिलसिले में गई थीं। इसी दौरान उनके साथ दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कई जरूरी जांच कीं।
जांच के बाद उनकी चोट को गंभीर बताया गया और स्पाइनल सर्जरी की जरूरत बताई गई। इसके बाद उनकी टीम ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की व्यवस्था की।
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुशरत
शुक्रवार शाम नुशरत भरुचा एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं। सामने आए विजुअल्स में उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा गया। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें आगे के इलाज और संभावित स्पाइनल सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया।
उनकी टीम के अनुसार, फिलहाल एक्ट्रेस की सेहत और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है असर
रीढ़ की हड्डी में चोट और सर्जरी के चलते नुशरत भरुचा के आने वाले कुछ हफ्तों के प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसा कैसे हुआ?
फिलहाल नुशरत के साथ हुए हादसे की सटीक परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी टीम ने भी दुर्घटना कैसे हुई, इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है, ताकि वह अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान दे सकें।
नुशरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो
नुशरत भरुचा हाल ही में ‘Uff Yeh Siyapa’ में नजर आई थीं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म में भी दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए आगे की शूटिंग और शेड्यूल पर असर पड़ने की संभावना बताई जा रही है।
