UPSSSC Jobs 2026- 412 पदों पर निकली भर्ती, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

 
UPSSSC Jobs 2026- 412 पदों पर निकली भर्ती, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन युवाओं को मौका दिया हैं नौकरी पाने का जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Regional Youth Welfare Officer और Exercise Trainer के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 412 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स 412 पदों पर होगी भर्ती UPSSSC की इस भर्ती में कुल 412 रिक्तियां शामिल हैं: Regional Youth Welfare Officer – 368 पद Exercise Trainer – 44 पद कुल – 412 पद 16 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर अभ्यर्थियों को 13 नवंबर 2026 तक फॉर्म में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों में अंतर हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। आयु सीमा UPSSSC भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऐसे होगा चयन उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से: शारीरिक माप परीक्षण शारीरिक पात्रता परीक्षण लिखित परीक्षा शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने PET-2025 स्कोर, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, पद के अनुसार निर्धारित शारीरिक मानकों और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर देख लें। महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुरू: 16 अक्टूबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026 फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख: 13 नवंबर 2026 कुल पद: 412 UPSSSC की इस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन युवाओं को मौका दिया हैं नौकरी पाने का जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Regional Youth Welfare Officer और Exercise Trainer के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 412 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

UPSSSC Jobs 2026 – Recruitment for 412 posts announced; applications begin on October 16.

412 पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC की इस भर्ती में कुल 412 रिक्तियां शामिल हैं:

Regional Youth Welfare Officer – 368 पद

Exercise Trainer – 44 पद

कुल – 412 पद

16 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर अभ्यर्थियों को 13 नवंबर 2026 तक फॉर्म में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों में अंतर हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

आयु सीमा

UPSSSC भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से:

शारीरिक माप परीक्षण

शारीरिक पात्रता परीक्षण

लिखित परीक्षा

शामिल होंगे।

लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UPSSSC Jobs 2026 – Recruitment for 412 posts announced; applications begin on October 16.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने PET-2025 स्कोर, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, पद के अनुसार निर्धारित शारीरिक मानकों और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर देख लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू: 16 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026

फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख: 13 नवंबर 2026

कुल पद: 412

UPSSSC की इस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।