UPESSC Recruitment 2026- UP में 2607 प्रवक्ता के पदों भर्ती, आज ही करें आवेदन

 
UPESSC Recruitment 2026- UP में 2607 प्रवक्ता के पदों भर्ती, आज ही करें आवेदन उत्तर प्रदेश के वो युवा जो शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए बहुत ही बड़ी खबर हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने Post Graduate Teacher (PGT) Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 Lecturer (PGT) पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते हैं भर्ती की अन्य डिटेल्स UP PGT Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026 आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026 लिखित परीक्षा: 15 और 16 दिसंबर 2026 उम्मीदवारों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा। 2,607 PGT पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के जरिए कुल 2,607 Lecturer (PGT) पद भरे जाएंगे। बालक विद्यालयों के पद: 2,329 बालिका विद्यालयों के पद: 278 कुल पद: 2,607 भर्ती 26 विषयों में होगी। इन विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, भूगोल, जीव विज्ञान और नागरिक शास्त्र समेत अन्य विषय शामिल हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। UP PGT Recruitment 2026 Eligibility अधिकांश विषयों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ सामान्यतः मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. की योग्यता भी जरूरी है। हालांकि, विषय के अनुसार पात्रता अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए Physical Education के लिए M.P.Ed. के साथ स्नातक डिग्री की आवश्यकता हो सकती है। इसी तरह Painting/Arts, Music और अन्य विषयों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने चुने हुए विषय की subject-wise eligibility आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचें। Age Limit UP PGT Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 62 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। Application Fee General/OBC/EWS एवं निर्धारित अन्य वर्ग: ₹1,500 SC/ST: ₹750 दिव्यांग उम्मीदवार: ₹500 उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क निर्धारित अंतिम तारीख तक जमा करना होगा। दिसंबर में होगी लिखित परीक्षा UP PGT Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 120 Objective Type Questions होंगे: General Knowledge: 30 प्रश्न संबंधित विषय: 90 प्रश्न कुल अंक: 360 परीक्षा अवधि: 2 घंटे गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प चुनने पर निर्धारित नियमों के अनुसार Negative Marking लागू होगी। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। PGT Teacher Salary चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-8 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतनमान ₹47,600 से ₹1,51,100 तक है। इसके अतिरिक्त पद के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। UP PGT Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन आवेदन के मुख्य चरण: UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। PGT Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। OTR Registration पूरा करके लॉगिन करें। अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म की सभी जानकारी को ध्यान से जांचें। आवेदन को अंतिम रूप से Submit करें। Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका आयोग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 21 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म में संशोधन करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कुछ विवरणों में अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, विषय, श्रेणी और अन्य जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

उत्तर प्रदेश के वो युवा जो शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए बहुत ही बड़ी खबर हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने Post Graduate Teacher (PGT) Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 Lecturer (PGT) पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते हैं भर्ती की अन्य डिटेल्स

upessc

UP PGT Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026

लिखित परीक्षा: 15 और 16 दिसंबर 2026

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

2,607 PGT पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए कुल 2,607 Lecturer (PGT) पद भरे जाएंगे।

बालक विद्यालयों के पद: 2,329

बालिका विद्यालयों के पद: 278

कुल पद: 2,607

भर्ती 26 विषयों में होगी।

इन विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, भूगोल, जीव विज्ञान और नागरिक शास्त्र समेत अन्य विषय शामिल हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

UP PGT Recruitment 2026 Eligibility

अधिकांश विषयों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ सामान्यतः मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. की योग्यता भी जरूरी है।

हालांकि, विषय के अनुसार पात्रता अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए Physical Education के लिए M.P.Ed. के साथ स्नातक डिग्री की आवश्यकता हो सकती है। इसी तरह Painting/Arts, Music और अन्य विषयों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने चुने हुए विषय की subject-wise eligibility आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचें।

upessc

Age Limit

UP PGT Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 62 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Application Fee

General/OBC/EWS एवं निर्धारित अन्य वर्ग: ₹1,500

SC/ST: ₹750

दिव्यांग उम्मीदवार: ₹500

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क निर्धारित अंतिम तारीख तक जमा करना होगा।

दिसंबर में होगी लिखित परीक्षा

UP PGT Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में कुल 120 Objective Type Questions होंगे:

General Knowledge: 30 प्रश्न

संबंधित विषय: 90 प्रश्न

कुल अंक: 360

परीक्षा अवधि: 2 घंटे

गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प चुनने पर निर्धारित नियमों के अनुसार Negative Marking लागू होगी।

लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

PGT Teacher Salary

चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-8 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतनमान ₹47,600 से ₹1,51,100 तक है। इसके अतिरिक्त पद के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

UP PGT Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

आवेदन के मुख्य चरण:

UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

PGT Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

OTR Registration पूरा करके लॉगिन करें।

अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म की सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।

आवेदन को अंतिम रूप से Submit करें।

Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका

आयोग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 21 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म में संशोधन करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कुछ विवरणों में अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

इसलिए उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, विषय, श्रेणी और अन्य जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Tags