UP Assistant Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक के 12000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 4 नवंबर हैं अप्लाई करने की अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश के जो युवा टीचिंग फील्ड में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें फॉर्म भरने का अतिरिक्त समय दिया गया है। आइए जानते हैं भर्ती की पूरी डिटेल्स

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी प्रमुख तिथियां निम्न हैं:
आवेदन की अंतिम तारीख: 4 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख: 7 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा की तारीख: 3 और 4 दिसंबर 2026
कुल रिक्त पद: 12,405
आवेदन की तारीख बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे। उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
इन दो डिग्री धारकों को भी मिली पात्रता
भर्ती की पात्रता में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश और राज्य सरकार के निर्देशों के बाद दो अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यताओं को मान्यता दी गई है।
दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा: RCI से मान्यता प्राप्त Diploma in Education (Special Education) धारक निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हो सकते हैं।
चार वर्षीय B.El.Ed. डिग्री: Bachelor of Elementary Education की चार वर्षीय डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को भी पात्रता में शामिल किया गया है।

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
Assistant Teacher Recruitment 2026 लिंक खोलें।
आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य नियमों की जांच जरूर करें। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ परीक्षा की तैयारी भी जारी रखें। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
