UKSSSC Police Recruitment 2026: 200 पदों पर निकली हैं भर्तियां, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू
दोस्तो उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए खुशखबरी हैं जो कई दिनों से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, क्योंकि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस और आबकारी विभाग में 200 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, फायर ऑफिसर और सब-एक्साइज इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

UKSSSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2026
आवेदन में संशोधन: 4 से 6 जनवरी 2027
लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: 18 अप्रैल 2027
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
UKSSSC की इस भर्ती के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 93 पद
प्लाटून कमांडर: 81 पद
सब-इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस): 19 पद
फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर: 5 पद
सब-एक्साइज इंस्पेक्टर: 2 पद
कुल पद: 200

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर: विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष योग्यता अनिवार्य है।
सब-एक्साइज इंस्पेक्टर: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
पूर्व सैनिकों के लिए भी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पात्रता का प्रावधान है।
इसके अलावा, प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम दो वर्ष की सेवा करने वाले या NCC का 'B' अथवा 'C' सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है?
इस भर्ती में पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है।
सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
सब-एक्साइज इंस्पेक्टर: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।
उत्तराखंड के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
UKSSSC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित होगी।
इन परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 200 अंकों की लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
सभी चरण पूरे होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
UKSSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक खोलें।
आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित पद और कैटेगरी का चयन करें।
जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
