RUHS Recruitment 2026- मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर निकली भर्ती, कैसे करना हैं आवेदन
राजस्थान के उन युवाओं के लिए बहुत ही बड़ा मौका हैं जिन्होनें मेडिकल फील्ड में पढ़ाई की हैं, क्योंकि Rajasthan University of Health Sciences (RUHS), Jaipur ने Medical Officer (Medical) के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

600 Medical Officer पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 600 Medical Officer (Medical) पदों को भरा जाएगा। ये पद राजस्थान सरकार के Medical, Health and Family Welfare Department के अंतर्गत हैं।
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दिए गए सभी पात्रता नियमों को ध्यान से जरूर जांच लें।
Educational Qualification
Medical Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार का Rajasthan Medical Council में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।
राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी पात्रता शर्तों में शामिल है।
अन्य शैक्षणिक एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।
Age Limit
भर्ती में उम्मीदवारों की आयु निर्धारित नियमों के अनुसार होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आयु की गणना और छूट से संबंधित अंतिम नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगे।

Salary: Pay Level-14
Medical Officer पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-14 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, प्रोबेशन अवधि के दौरान ₹56,700 प्रति माह का निश्चित पारिश्रमिक निर्धारित है।
Application Fee
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा:
General Category: ₹5,000
Rajasthan के SC/ST उम्मीदवार: ₹2,500
आवेदन शुल्क जमा करने से पहले उम्मीदवार अपनी श्रेणी और लागू शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।
Selection Process
Medical Officer पदों पर उम्मीदवारों का चयन Medical Officer Direct Recruitment Examination-2026 के माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, परीक्षा से जुड़े नियम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी RUHS द्वारा जारी सूचना पुस्तिका/अधिसूचना में दी गई है।
RUHS Medical Officer Recruitment 2026: Important Dates
आवेदन शुरू: 14 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 13 अक्टूबर 2026
कुल पद: 600 Medical Officer
परीक्षा: Medical Officer Direct Recruitment Examination-2026
How to Apply: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले RUHS की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
वेबसाइट पर Medical Officer Direct Recruitment Examination-2026 का लिंक खोलें।
नए उम्मीदवार पहले Registration पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और मेडिकल रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करके अंतिम रूप से सबमिट करें।
आवेदन फॉर्म की PDF या प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। फॉर्म भरने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन, आवेदन शुल्क और परीक्षा संबंधी सभी नियम आधिकारिक अधिसूचना से अच्छी तरह जांच लें।
