Rojgar Mela- उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो अगर आप अपने लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं, क्योंकि प्रदेश के 10 जिलों में 17 नवंबर 2026 को रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन रोजगार मेलों के माध्यम से विभिन्न कंपनियां 11 हजार से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। रोजगार मेले में एक ही स्थान पर कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

17 नवंबर को इन 10 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले
उत्तर प्रदेश के जिन 10 जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, उनके नाम, रिक्त पदों की संख्या और आयोजन स्थल की जानकारी नीचे दी गई है।
अंबेडकरनगर: 1,152 पद – देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी
अयोध्या: 3,593 पद – श्री कृष्ण आरटीएस महाविद्यालय परिसर, नरौली
गोंडा: 1,015 पद – श्री लाल बहादुर शास्त्री पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
फतेहपुर: 570 पद – किरण सिंह महाविद्यालय, गाजीपुर
उन्नाव: 992 पद – राम सिंह ललता सिंह इंटर कॉलेज, छोटाखेड़ा
शाहजहांपुर: 1,292 पद – आईटीआई, जलालाबाद
आगरा: 1,318 पद – श्री सिद्धिविनायक एजुकेशन महाविद्यालय, बिचपुरी-अछनेरा रोड
बदायूं: 145 पद – प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान
गोरखपुर: 150 पद – बाबू पीजी कॉलेज, पीपीगंज
जौनपुर: 1,823 पद – राजकीय पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर
10वीं पास से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका
इन रोजगार मेलों में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।
10वीं पास अभ्यर्थी
12वीं पास अभ्यर्थी
ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार

फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवार
हालांकि, प्रत्येक कंपनी और पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अनुभव की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित नौकरी की पात्रता अवश्य जांच लें।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
पोर्टल पर उपलब्ध जॉब सीकर या रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनें।
अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
योग्यता और अनुभव से संबंधित विवरण भरें।
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उपलब्ध नौकरियों और रोजगार मेले की जानकारी चेक करें।
रोजगार मेले में कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
अपडेटेड रिज्यूमे या बायोडाटा की 2 से 3 प्रतियां
आधार कार्ड और पैन कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन या अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
अनुभव प्रमाणपत्र, यदि उपलब्ध हो
अन्य आवश्यक पहचान और योग्यता संबंधी दस्तावेज
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
रोजगार मेले में जाने से पहले अपने जिले के रोजगार मेले की अंतिम जानकारी, रिक्त पदों, कंपनियों और आयोजन स्थल की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल से जरूर करें। सभी दस्तावेज साथ रखें और अपनी योग्यता के अनुरूप पदों के लिए आवेदन करें।
