Railway Recruitment 2026- रेलवे में निकली जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 
Railway Recruitment 2026: Recruitment for 3,993 Junior Engineer posts in the Railways – Here’s how to apply.

दोस्तो अगर आप कई महिनों से रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,993 पद भरे जाएंगे। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Railway Recruitment 2026: Recruitment for 3,993 Junior Engineer posts in the Railways – Here’s how to apply.

3,993 पदों पर होगी भर्ती

RRB JE भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट सहित विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और संबंधित इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वर्गवार रिक्तियों की बात करें तो कुल पदों में 1,699 सामान्य वर्ग, 624 SC, 363 ST, 913 OBC और 394 EWS उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।

RRB JE Recruitment 2026 के लिए योग्यता

जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा, B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

वहीं, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।

उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख तक पूरी करनी होगी। अंतिम परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC और ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा OBC-NCL उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। PwBD, पूर्व सैनिकों और रेलवे कर्मचारियों सहित अन्य पात्र श्रेणियों को भी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Railway Recruitment 2026: Recruitment for 3,993 Junior Engineer posts in the Railways – Here’s how to apply.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

RRB ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी तारीखें:

आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 13 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 15 सितंबर 2026

आवेदन में सुधार की अवधि: 16 से 25 सितंबर 2026

कैसे होगा चयन?

RRB JE भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

CBT प्रक्रिया में सफल और पात्र उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम नियुक्ति संबंधित चयन प्रक्रिया और निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करने के आधार पर होगी।