Railway Jobs 2026- रेलवे में निकली 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दोस्तो अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स-

RRB Paramedical Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
भर्ती: रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026
कुल पद: 560
आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 14 अक्टूबर 2026
आयु की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया: CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा
18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।
CBT के जरिए होगा चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल होंगे:
Computer Based Test (CBT)
Document Verification (DV)
Medical Examination (ME)
सभी निर्धारित चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में नियुक्ति दी जाएगी।
Pay Level 3 से Level 7 तक मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अंतर्गत Pay Level 3 से Pay Level 7 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क कितना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
General/OBC/EWS: ₹500
SC/ST/Ex-Servicemen/PwD/Women/Transgender/Minorities/EBC: ₹250
आवेदन शुल्क का भुगतान उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों के जरिए किया जा सकेगा। शुल्क से संबंधित अंतिम नियम विस्तृत नोटिफिकेशन में स्पष्ट किए जाएंगे।

अभी जारी नहीं हुआ है पूरा नोटिफिकेशन
RRB ने फिलहाल पैरामेडिकल भर्ती से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी जारी की है। विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी होने की उम्मीद है।
विस्तृत नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को पोस्ट-वाइज वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, संबंधित पैरामेडिकल पदों, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी मिलेगी।
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांचें।
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार करें।
अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
आवेदन केवल संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से करें।
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पोस्ट-वाइज योग्यता और वैकेंसी की जानकारी जरूर पढ़ें।
