POWERGRID Recruitment 2026: B.Tech. पास के लिए इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 319 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

 
POWERGRID Recruitment 2026: B.Tech. पास के लिए इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 319 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन देश के जिन युवाओं ने इंजीनियरिंग में डिग्री औऱ डिप्लोमा पास कर लिया हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने Engineer Trainee के 319 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन-  1. कुल पदों का विवरण POWERGRID की इस भर्ती के तहत कुल 319 पद भरे जाएंगे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 250 पद सिविल इंजीनियरिंग: 48 पद कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 21 पद 2. शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में फुल टाइम BE, B.Tech या B.Sc (Engineering) की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA अनिवार्य है। इसके अलावा GATE 2026 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। 3. आयु सीमा और छूट आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और PwD उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट मिल सकती है। 4. आवेदन शुल्क General, OBC और EWS: ₹500 SC/ST, PwD, पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवार: निशुल्क। 5. चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयन में GATE स्कोर को 85%, ग्रुप डिस्कशन को 3% और इंटरव्यू को 12% वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण भी होगा। 6. कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 के पे स्केल पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। 7. आवेदन कैसे करें? POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Career सेक्शन में Engineer Trainee Recruitment 2026 लिंक खोलें। GATE 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2026 इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

देश के जिन युवाओं ने इंजीनियरिंग में डिग्री औऱ डिप्लोमा पास कर लिया हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने Engineer Trainee के 319 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन-

POWERGRID Recruitment 2026: B.Tech. पास के लिए इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 319 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

1. कुल पदों का विवरण

POWERGRID की इस भर्ती के तहत कुल 319 पद भरे जाएंगे।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 250 पद

सिविल इंजीनियरिंग: 48 पद

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 21 पद

2. शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में फुल टाइम BE, B.Tech या B.Sc (Engineering) की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA अनिवार्य है। इसके अलावा GATE 2026 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

3. आयु सीमा और छूट

आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और PwD उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट मिल सकती है।

POWERGRID Recruitment 2026: B.Tech. पास के लिए इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 319 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

4. आवेदन शुल्क

General, OBC और EWS: ₹500

SC/ST, PwD, पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवार: निशुल्क।

5. चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयन में GATE स्कोर को 85%, ग्रुप डिस्कशन को 3% और इंटरव्यू को 12% वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण भी होगा।

6. कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 के पे स्केल पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

7. आवेदन कैसे करें?

POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Career सेक्शन में Engineer Trainee Recruitment 2026 लिंक खोलें।

GATE 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2026

इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।