NIA Recruitment 2026: NIA ने निकाली लीगल कंसल्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 11 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
जिन लोगो ने लॉ में स्नातक डिग्री पास कर ली हैं और संबंधित विषय में अनुभव हैं, उनके लिए गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लीगल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत सीनियर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कुल 11 पद भरे जाएंगे नियुक्ति संविदा (Contract Basis) पर की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

NIA Recruitment 2026: भर्ती का विवरण
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सीनियर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: 6 पद
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: 5 पद
कुल पद: 11
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
1. सीनियर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (Senior PP)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (Law) की डिग्री होनी चाहिए।
आपराधिक मामलों को संभालने और बार में प्रैक्टिस करने का कम से कम 8 साल का अनुभव होना आवश्यक है।
2. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (Public PP)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आपराधिक मामलों को संभालने का न्यूनतम 7 साल का कार्य अनुभव जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक मानदेय दिया जाएगा।
सीनियर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: ₹1,25,000 प्रति माह
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: ₹1,00,000 प्रति माह
नियुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें
दोनों पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी।
शुरुआती नियुक्ति अवधि एक वर्ष की होगी।
उम्मीदवार के कार्य और प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध आगे बढ़ाया जा सकता है।
यह पूर्णकालिक नियुक्ति होगी।
अनुबंध समाप्त होने के बाद उम्मीदवार नियमित सरकारी पद पर नियुक्ति का दावा नहीं कर सकेंगे।
निर्धारित मासिक मानदेय के अलावा HRA, मेडिकल रीइंबर्समेंट और LTC जैसी अतिरिक्त सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

NIA Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट nia.mha.gov.in पर जाएं।
भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-I यानी 'Application for Engagement of Legal Consultant on Contract Basis' फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।
आवेदन फॉर्म में उस पद का नाम लिखें, जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं।
अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव सहित सभी जरूरी जानकारी भरें।
आपराधिक मामलों में अपने अनुभव और प्रमुख मामलों का विवरण भी दें।
आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां संलग्न करें।
फॉर्म पर हस्ताक्षर करके तारीख और स्थान लिखें।
सभी दस्तावेजों को लिफाफे में रखकर रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।
आवेदन भेजने का पता
उम्मीदवारों को भरा हुआ आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित पते पर भेजने होंगे:
DIG (Admin),
NIA Headquarters,
CGO Complex, Lodhi Road,
New Delhi – 110003
आवेदन की अंतिम तारीख
NIA की ओर से इस भर्ती का विज्ञापन 11 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन जारी होने की तारीख: 11 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2026
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन भेजने से पहले शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से अवश्य जांच लें।
