MPHC Recruitment 2026- 1174 पदों पर स्नातक पास के लिए निकली मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
स्नातक पास युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC), जबलपुर ने Assistant Grade-3 के 1,174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर नियुक्तियां मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों और हाई कोर्ट में की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

MP High Court Assistant Grade-3 Vacancy 2026
इस भर्ती के जरिए कुल 1,174 Assistant Grade-3 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीखों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 16 सितंबर 2026
भर्ती: Assistant Grade-3
कुल पद: 1,174
शैक्षणिक योग्यता
Assistant Grade-3 पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है।
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा होना चाहिए। DCA, PGDCA या इसके समकक्ष योग्यता मान्य होगी।
उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। वैध टाइपिंग सर्टिफिकेट या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित CPT/CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार लाभ मिल सकता है।

आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के साथ-साथ महिलाओं और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: लगभग ₹777.02
मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क: लगभग ₹577.02
आवेदन शुल्क से संबंधित अंतिम जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य देखनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
MP High Court Assistant Grade-3 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा:
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन के लिए:
MP High Court की वेबसाइट पर जाएं।
Recruitment/Result सेक्शन खोलें।
Assistant Grade-3 Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और योग्यता, आयु सीमा, शुल्क तथा अन्य सभी शर्तों की पुष्टि कर लें।
