MPESB Jobs 2026- MPESB में निकली 1700 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन
मध्य प्रदेश के जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत Sub Engineer, Assistant Draftsman, Technician समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,700 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आइए जानते हैं भर्ती की पूरी डिटेल्स

MPESB Group 3 Recruitment 2026: 1,700 पद
इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में कुल 1,700 रिक्त पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:
General: 628 पद
EWS: 146 पद
OBC: 426 पद
SC: 246 पद
ST: 254 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
MPESB Group 3 भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
मध्य प्रदेश के पात्र SC, ST और OBC उम्मीदवारों के अलावा सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों, होमगार्ड, दिव्यांग (PwD) और महिला उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार के पास ITI, डिप्लोमा या डिग्री जैसी निर्धारित योग्यता होना जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखें।
12 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म
MPESB Group 3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। इसी अवधि में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि में फॉर्म में सुधार करने की सुविधा भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क
General और अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹560
OBC, SC और ST उम्मीदवार: ₹310
7 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
MPESB Group 3 भर्ती परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा Computer-Based Test (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी:
पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
MPESB Group 3 Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
MPESB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Group 3 Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन की Confirmation Page डाउनलोड करें।
भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। खासतौर पर पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर करें। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज के कारण आवेदन निरस्त हो सकता है।
महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन शुरू: 29 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 12 सितंबर 2026
परीक्षा शुरू: 7 अक्टूबर 2026
परीक्षा माध्यम: CBT
