MP Police Recruitment 2026- MPESB ने 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली सूबेदार और ASI के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश के वो युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश रहे हैं या तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (Subedar) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं कैसे करना हैं आवेदन-

MP Police Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तिथि: 3 नवंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी समस्या या अन्य परेशानी से बचा जा सके।
MP Police भर्ती 2026: लिखित परीक्षा कब होगी?
सबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा पैटर्न, विषयों और अन्य निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा।
सबेदार पद: ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रति माह
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI): ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह
वेतन के अतिरिक्त लागू भत्ते और अन्य सेवा लाभ भर्ती के नियमों के अनुसार मिल सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
सबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक बताया गया है।
हालांकि, दोनों पदों की अन्य शैक्षणिक एवं पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई सभी योग्यताओं को जांचना जरूरी है।
आयु सीमा कितनी है?
अधिकतम आयु सीमा: 33 वर्ष
आयु की गणना: 8 अक्टूबर 2026 के आधार पर
आरक्षित वर्ग: सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान
उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा और छूट से संबंधित शर्तों को आधिकारिक विज्ञप्ति में सत्यापित करना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?
भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अनारक्षित वर्ग: ₹500
SC, ST और EWS वर्ग: ₹250
मध्य प्रदेश के SC और ST उम्मीदवार: ₹100
लागू शुल्क और भुगतान संबंधी नियमों की पुष्टि आवेदन पोर्टल पर अवश्य करें।
MP Police Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित सबेदार और ASI भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
पात्रता और आवेदन संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।
