IOCL Recruitment 2026- IOCL में निकली अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
देश के जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अपने करियर की शुरुआत करने का अच्छा मौका, Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने Bongaigaon Refinery में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में ट्रेनिंग के साथ इंडस्ट्री में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, आइए जानते हैं भर्ती की पूरी डिटेल्स

IOCL में 58 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
IOCL Bongaigaon Refinery में कुल 58 Apprentice पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:
Attendant Operator (Chemical Plant): 36 पद
Trade Apprentice (Boiler): 14 पद
Technician Apprentice (Instrumentation): 8 पद
अलग-अलग ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने या 24 महीने निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
Attendant Operator (Chemical Plant) जैसे पदों के लिए संबंधित विषयों में 3 वर्षीय Regular B.Sc. डिग्री आवश्यक है।
Technician Apprentice (Instrumentation) के लिए संबंधित क्षेत्र में Diploma होना चाहिए।
उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने ट्रेड के अनुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन में पूरी पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।
नहीं होगी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा।
चयन मुख्य रूप से:
शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
बराबर अंक होने की स्थिति में निर्धारित नियमों के अनुसार आयु के आधार पर वरीयता दी जा सकती है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद Pre-Engagement Medical Fitness की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज
Document Verification के समय उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
वैध पहचान पत्र
जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
NATS/NAPS Registration Details
जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण
आवेदन से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज
इसलिए आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर होगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 18 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची: 26 अक्टूबर 2026
Document Verification: 4 से 6 नवंबर 2026
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को NATS या NAPS पोर्टल पर आवश्यक Registration पूरा करना होगा और आवेदन करते समय संबंधित Post Code का चयन करना होगा।
फ्रेशर्स के लिए अच्छा मौका
IOCL की यह अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए उपयोगी अवसर हो सकती है, जो B.Sc. या Diploma पूरा करने के बाद किसी बड़ी सरकारी कंपनी के साथ इंडस्ट्री ट्रेनिंग और व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में काम सीखने का अवसर मिलेगा।
