IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL ने 470 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL announces recruitment for 470 posts; here’s how to apply.

देश के जिन युवाओं ने इंजीनियरिंग डिग्री पास कर ली हैं और अपने लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए सुनहरा मौका हैं, क्योंकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 470 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

IOCL ने भर्ती का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 सितंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जबकि कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 24 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL announces recruitment for 470 posts; here’s how to apply.

IOCL Executive Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

आवेदन की अंतिम तारीख: 3 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 15 सितंबर 2026

CBT परीक्षा: 24 सितंबर 2026

कुल रिक्तियां: 470 पद

IOCL भर्ती 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

IOCL Executive Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना होगा।

आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 निर्धारित है। इसके अलावा लागू GST भी देना होगा। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL announces recruitment for 470 posts; here’s how to apply.

कौन कर सकता है आवेदन?

IOCL Executive भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है। कई पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में B.E./B.Tech या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।