Income Tax Tips- Income Tax विभाग में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 
Income Tax Tips – Recruitment by the Income Tax Department for 10th-pass candidates; here’s how to apply.

दोस्तो आयकर विभाग दे रहा हैं 10वीं पास को नौकरी पाने का मौका, यकिन नहीं हो रहा हैं, तो आपको बता दें कि विभाग के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में Canteen Attendant के 7 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

Income Tax Tips – Recruitment by the Income Tax Department for 10th-pass candidates; here’s how to apply.

भर्ती की मुख्य जानकारी

विभाग: Income Tax Department

पद: Canteen Attendant

कुल पद: 7

आवेदन शुरू: 11 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 31 अगस्त 2026

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष

आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं

वेतन: ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह

पे लेवल: Level-1, 7th Pay Commission

नौकरी का स्थान: मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Canteen Attendant पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना भी आवश्यक है।

31 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। PwD, पूर्व सैनिक और पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को भी नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

280 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए किया जाएगा शॉर्टलिस्ट

विभाग 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। कुल 7 पदों के लिए 280 उम्मीदवार, यानी प्रत्येक पद के लिए 40 उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

लिखित परीक्षा में कुल 40 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

Income Tax Tips – Recruitment by the Income Tax Department for 10th-pass candidates; here’s how to apply.

English Comprehension

हिंदी

Food and Nutrition

Mathematics

Hygiene

गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन भोपाल में किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद होगा Skill Test

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 60 अंकों के Skill Test में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की व्यावहारिक क्षमता का आकलन किया जाएगा।

Skill Test में मुख्य रूप से:

भोजन और पेय पदार्थ तैयार करने की क्षमता

खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से संभालना

भोजन परोसने का तरीका

साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना

जैसी व्यावहारिक योग्यताओं को देखा जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का Document Verification किया जाएगा।

₹56,900 तक मिलेगी सैलरी

Canteen Attendant का पद Group-C, Non-Gazetted और Non-Ministerial श्रेणी में आता है। चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-1 के तहत ₹18,000 से ₹56,900 तक वेतन मिलेगा।

इसके अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू Dearness Allowance (DA), House Rent Allowance (HRA), Transport Allowance और अन्य अनुमन्य लाभ भी मिलेंगे।