IGNOU Jobs 2026- प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां, जानिए क्या चाहिए योग्यता
दोस्तो शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने Professor, Associate Professor और Assistant Professor के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 43 पद भरे जाएंगे। आइए जानते हैं भर्ती की पूरी डिटेल्स
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए Advertisement No. 01/2026/ACD जारी किया गया है।

IGNOU Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान में कुल 43 पद शामिल हैं:
Professor: 21 पद
Associate Professor: 16 पद
Assistant Professor: 6 पद
श्रेणीवार पदों की बात करें तो भर्ती में General के 12, OBC के 15, SC के 8, ST के 5 और PwBD के 3 पद शामिल हैं।
IGNOU Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन Direct Recruitment के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद स्क्रीनिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद गठित Selection Committee योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी और इसी प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
IGNOU Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?
Professor: Academic Level 14 — ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रति माह
Associate Professor: Academic Level 13A — ₹1,31,400 से ₹2,17,100 प्रति माह
Assistant Professor: Academic Level 10 — ₹57,700 से ₹1,82,400 प्रति माह
इसके अलावा विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी लागू हो सकती हैं।

IGNOU Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव होना चाहिए। Professor, Associate Professor और Assistant Professor के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग हो सकते हैं।
इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित पद और विषय की eligibility criteria को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए।
IGNOU Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
IGNOU भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
Recruitment/Advertisement सेक्शन में Advertisement No. 01/2026/ACD देखें।
भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता जांचें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर अंतिम रूप से सबमिट करें।
सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेजों की Self-Attested Copies निर्धारित पते पर भेजें।
हार्ड कॉपी कहां भेजनी होगी?
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से निम्न पते पर भेजनी होगी:
Academy Coordination Division,
IGNOU, Maidan Garhi,
New Delhi-110068
उपलब्ध जानकारी के अनुसार हार्ड कॉपी 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जानी चाहिए।
IGNOU Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2026
Advertisement Number: 01/2026/ACD
उम्मीदवार ध्यान रखें
यह भर्ती अलग-अलग Schools of Studies और विषयों के लिए है। इसलिए केवल पद का नाम देखकर आवेदन न करें। आवेदन से पहले संबंधित विषय के लिए निर्धारित Educational Qualification, Teaching/Research Experience, Category और अन्य Eligibility Conditions को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें।
