IBPS Jobs 2026- IBPS में निकली 11403 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दोस्तो देश के जो युवा बैंक में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, IBPS ने 11403 पदों पर निकाली हैं भर्ती, इस भर्ती अभियान के तहत देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में Customer Service Associate (Clerk) के 11,403 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आज ही ibps.in पर जाकर आवेदन पूरा कर लें।

IBPS Clerk 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
CRP CSA-XVI यानी IBPS Clerk 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
इन 11 सरकारी बैंकों में होगी भर्ती
IBPS Clerk Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों की नियुक्ति इन 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी:
Bank of Baroda
Bank of India
Bank of Maharashtra
Canara Bank
Central Bank of India
Indian Bank
Indian Overseas Bank
Punjab National Bank
Punjab & Sind Bank
UCO Bank
Union Bank of India
तीन चरणों में होगा चयन
IBPS Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Prelims, Mains और Local Language Proficiency Test के माध्यम से किया जाएगा।
Preliminary Examination: 10 और 11 अक्टूबर 2026
Main Examination: 27 दिसंबर 2026
इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को संबंधित राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा।
स्थानीय भाषा की परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार को उस राज्य या क्षेत्र की भाषा का पर्याप्त ज्ञान है, जहां उसकी नियुक्ति हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
General/OBC/EWS: ₹850
SC/ST/PwBD: ₹175
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। शुल्क गैर-वापसी योग्य है, इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।
आज ही कर लें आवेदन
IBPS Clerk 2026 भर्ती में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी और दस्तावेजों को ध्यान से जांचना न भूलें।
