IAF Recruitment: IAF ने फ्लाइंग ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
देश के जो युवा भारतीय युवा सेना में नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 2 भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर के माध्यम से भी आवेदन का अवसर मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

AFCAT 2 भर्ती 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठन: भारतीय वायुसेना (IAF)
भर्ती का नाम: AFCAT 2 Recruitment 2026
पद: फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर
आवेदन शुरू: 12 नवंबर 2026
अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
कुल पद: विस्तृत नोटिफिकेशन में घोषित होंगे
आधिकारिक वेबसाइट: afcat.edcil.co.in
वेतनमान: ₹56,100 से ₹1,77,500 (पे लेवल-10)
किन शाखाओं में मिलेगी नौकरी?
Flying Branch: AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री के माध्यम से।
Ground Duty Technical: AFCAT और निर्धारित GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से।
Ground Duty Non-Technical: प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, एजुकेशन और मौसम विज्ञान जैसी शाखाओं में।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
1. फ्लाइंग ब्रांच: 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ न्यूनतम 50% अंक तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं। आयु सीमा 20 से 24 वर्ष है।
2. ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल: 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ 50% अंक तथा संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय डिग्री जरूरी है। आयु सीमा 20 से 26 वर्ष है।
3. ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल: पद के अनुसार संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक होगी। आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित है।
4. NCC स्पेशल एंट्री: NCC एयर विंग सीनियर डिवीजन का वैध C सर्टिफिकेट और फ्लाइंग ब्रांच की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जरूरी है।
5. GATE स्कोर एंट्री: संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में BE/B.Tech डिग्री और वैध GATE स्कोरकार्ड आवश्यक होगा।
आवेदन शुल्क
AFCAT एंट्री: ₹550
NCC स्पेशल एंट्री: शुल्क नहीं
GATE स्कोर एंट्री: विस्तृत नोटिफिकेशन के अनुसार जानकारी प्राप्त करें।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, AFSB इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। चयनित फ्लाइंग ऑफिसर को पे लेवल-10 के तहत ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार सैन्य सेवा से जुड़े भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
AFCAT 2 Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अपनी आवश्यक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
