Government Jobs 2026- लद्दाख में 2000 युवाओं के लिए इंटर्नशिप करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

 
Government Jobs 2026 – Opportunity for 2,000 youths in Ladakh to undertake internships; check full details.

दोस्तो देश के स्नातक पास युवाओं के लिए खुशखबरी हैं, जो सरकारी विभागों में काम करने का अनुभव हासिल करने के इच्छुक है। लद्दाख प्रशासन ने Ladakh Youth Internship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 2,000 युवाओं को लद्दाख के 25 सरकारी विभागों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को हर महीने ₹5,000 का मानदेय (Stipend) दिया जाएगा।

इंटर्नशिप की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से होगी। इसकी शुरुआती अवधि तीन महीने रखी गई है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन महीने और बढ़ाया जा सकता है।

Government Jobs 2026 – Opportunity for 2,000 youths in Ladakh to undertake internships; check full details.

Ladakh Youth Internship 2026: महत्वपूर्ण बातें

कार्यक्रम का नाम: Ladakh Youth Internship 2026

कुल अवसर: 2,000

सरकारी विभाग: 25

मासिक मानदेय: ₹5,000

इंटर्नशिप शुरू होने की तारीख: 17 सितंबर 2026

प्रारंभिक अवधि: 3 महीने

विस्तार: प्रदर्शन के आधार पर 3 महीने तक

सर्टिफिकेट: इंटर्नशिप पूरी करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

17 सितंबर से शुरू होगी इंटर्नशिप

Ladakh Youth Internship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के आधार पर अलग-अलग सरकारी विभागों में काम करने का अवसर दिया जाएगा।

इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को सरकारी कामकाज, सार्वजनिक प्रशासन, सरकारी योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है।

Government Jobs 2026 – Opportunity for 2,000 youths in Ladakh to undertake internships; check full details.

₹5,000 मिलेगा हर महीने

इस इंटर्नशिप के तहत चयनित युवाओं को ₹5,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। तीन महीने की शुरुआती अवधि पूरी करने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की इंटर्नशिप को तीन महीने तक और बढ़ाया जा सकता है।

इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में करियर और नौकरी के अवसरों के लिए उपयोगी हो सकता है।

Ladakh Youth Internship 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 5 सितंबर 2026

दस्तावेज सत्यापन: 6 सितंबर से 14 सितंबर 2026

इंटर्नशिप शुरू: 17 सितंबर 2026

अवधि: 3 महीने

मासिक स्टाइपेंड: ₹5,000

कुल सीटें: 2,000

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार Ladakh Youth Internship 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल internship.ladakh.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर उपलब्ध पात्रता शर्तों, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।