DRDO Recruitment 2026- DRDO में निकली ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करना हैं आवेदन
दोस्तो अगर आपने हाल ही में ITI, Diploma और BE/BTech पास की है और अपना करियर शुरु करने जा रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के Research Centre Imarat (RCI) ने 195 Apprentice पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में Graduate Apprentice, Technician Apprentice और Trade Apprentice के पद शामिल हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026 में कितने पद?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 195 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे।
Graduate Apprentice – 50 पद
Technician Apprentice – 30 पद
Trade Apprentice – 115 पद
इस तरह ITI से लेकर Diploma और BE/BTech तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध है।
DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 को निर्धारित की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के मामले में उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना चाहिए।
Graduate Apprentice:
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए।
Technician Apprentice:
संबंधित ट्रेड/विषय में Diploma होना आवश्यक है।
Trade Apprentice:
उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
कैसे होगा DRDO Apprentice Recruitment में चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी पिछली शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इसके बाद चयन प्रक्रिया में:
शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
शामिल होंगे।
इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसलिए आवेदन करते समय सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना बेहद जरूरी है।
Document Verification के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इनमें आमतौर पर निम्न दस्तावेज शामिल हो सकते हैं:
10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र
शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
ITI/Diploma/BE/BTech प्रमाण-पत्र
जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
आधार कार्ड
PAN कार्ड
अन्य आवश्यक पहचान प्रमाण
DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
आवेदन का पोर्टल उम्मीदवार की योग्यता के अनुसार अलग-अलग है।
Graduate और Diploma उम्मीदवार: NATS Portal के माध्यम से आवेदन करें।
ITI उम्मीदवार: Apprenticeship India Portal पर रजिस्ट्रेशन करके Trade Apprentice के लिए आवेदन करें।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को DRDO RCI की आधिकारिक अप्रेंटिसशिप अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए। नोटिफिकेशन में विषयवार पद, पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की जानकारी दी गई है।
