DRDO Jobs 2026- DRDO में निकली B.Tech और डिप्लोमा पास के लिए नौकरियां, जानिए कैसे करना हैं आवेदन

 
DRDO

दोस्तो देश के जिन युवाओं ने इंजीनयरिंग डिग्री और डिप्लोमा पास कर लिया हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने Graduate Apprentice और Technician Apprentice के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी और हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।

यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए उपयोगी है, जिन्होंने हाल ही में B.Tech या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया है और रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

DRDO Jobs 2026- Jobs for B.Tech and Diploma pass in DRDO, know how to apply.

DRDO Apprentice Recruitment 2026: कितने पद हैं?

इस भर्ती में Graduate Apprentice के लिए B.Tech उम्मीदवारों और Technician Apprentice के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों का चयन किया जाएगा।

Graduate Apprentice (B.Tech) के पद:

Electronics & Communication Engineering – 4 पद

Mechanical Engineering – 4 पद

Computer Science Engineering – 5 पद

Chemical Engineering – 2 पद

Technician Apprentice के पद:

Civil Engineering – 10 पद

Computer Science Engineering – 5 पद

Electronics & Communication Engineering – 5 पद

Mechanical Engineering – 8 पद

Chemical Engineering – 1 पद

Electrical Engineering – 2 पद

Cinematography – 2 पद

Automobile Engineering – 2 पद

इस तरह कुल 50 Apprentice पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

DRDO Jobs 2026- Jobs for B.Tech and Diploma pass in DRDO, know how to apply.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Graduate Apprentice: ₹12,300 प्रति माह

Technician Apprentice: ₹10,900 प्रति माह

नोटिफिकेशन में इसके अलावा किसी अन्य भत्ते का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

Graduate Apprentice पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में B.Tech डिग्री होनी चाहिए।

वहीं Technician Apprentice के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा होना जरूरी है।

इसके अलावा उम्मीदवार की योग्यता 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी हुई होनी चाहिए।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रारंभिक रूप से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए PXE, Chandipur बुलाया जाएगा।

आगे का चयन लिखित परीक्षा और/या इंटरव्यू के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग से संबंधित जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

DRDO Apprentice Recruitment 2026 में ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को नाम, अप्रेंटिस कैटेगरी, संबंधित ब्रांच, NATS Enrollment Number, आधार नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, जेंडर, कैटेगरी, मोबाइल नंबर, वर्तमान एवं स्थायी पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी भरनी होगी।

फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को उस पर हस्ताक्षर करके आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

आवेदन भेजने का पता:

The Director,
Proof and Experimental Establishment (PXE),
Defence Research & Development Organisation,
PO-Chandipur, District-Balasore, Odisha – 756025

लिफाफे के ऊपर “Application for Apprentices” लिखना होगा और साथ में संबंधित ब्रांच/डिसिप्लिन का नाम भी स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख

DRDO Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 12 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन भेजने की सलाह दी जाती है।