CRPF Recruitment 2026- CRPF में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, स्पोर्ट्स कोटा से की जाएगी भर्ती
दोस्तो देश के वो नौजवान जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत Head Constable (GD) और Constable (GD) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 521 पद भरे जाएंगे। आइए जानते हैं भर्ती की सम्पूर्ण डिटेल्स-
CRPF Sports Quota Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: कुल 521 पद
इस भर्ती के तहत कुल 521 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।
Head Constable (GD): 182 पद
Constable (GD): 339 पद
कुल पद: 521
शैक्षणिक योग्यता
Head Constable (GD) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित समकक्ष सैन्य योग्यता भी मान्य होगी।
Constable (GD) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती Sports Quota के तहत की जा रही है। CRPF द्वारा निर्धारित खेलों में निर्धारित अवधि के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास 30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने या संबंधित प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की उपलब्धि होनी चाहिए।
खेल उपलब्धियों से जुड़ी पात्रता अलग-अलग नियमों पर आधारित हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए Sports Eligibility, Competition और Achievement Criteria को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। केवल खेल उपलब्धि के आधार पर सीधे नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से शामिल होंगे:
उम्मीदवारों की पहचान और स्क्रीनिंग
दस्तावेज सत्यापन
Physical Standard Test (PST)
Sports Trial Test
मेडिकल एग्जामिनेशन
सभी चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा करना उम्मीदवार के लिए जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
UR, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा।
इन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है:
महिला उम्मीदवार
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
Ex-Servicemen
CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 11 नवंबर 2026
Correction Window: 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026
कुल रिक्तियां: 521 पद
CRPF Sports Quota Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले CRPF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
CRPF Recruitment through Sports Quota 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
मांगे गए सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी विवरण दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज और खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करें।
यदि आप आवेदन शुल्क के दायरे में आते हैं तो ऑनलाइन फीस जमा करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद सबमिट करें।
आवेदन जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी डिजिटल या प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
