BSF Jobs 2026- सब इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर निकली बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स में भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
दोस्तो जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश हैं, उनके लिए बहुत ही सुनहरा मौका हैं, क्योंकि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने Limited Departmental Competitive Examination (LDCE) 2026 के तहत सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में BSF के अलावा CRPF, ITBP और SSB के पात्र कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, आइए जानते हैं भर्ती डिटेल्स

BSF SI Recruitment 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी
भर्ती संगठन: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)
पद का नाम: सब-इंस्पेक्टर (GD)
कुल पद: 1,167
भर्ती का माध्यम: Limited Departmental Competitive Examination (LDCE)
आवेदन शुरू होने की तारीख: 12 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2026
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
अधिकतम आयु सीमा: 32 वर्ष
वेतनमान: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह
किस सुरक्षा बल में कितने पद?
BSF द्वारा जारी भर्ती विवरण के अनुसार विभिन्न सुरक्षा बलों में पदों का वितरण इस प्रकार है:
BSF: 235 पद, जिनमें 223 पुरुष और 12 महिला पद शामिल हैं।
CRPF: 377 पद, जिनमें 347 पुरुष और 30 महिला पद शामिल हैं।
SSB: 125 महिला पद।
ITBP: 430 महिला पद।
इन पदों पर नियुक्ति विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।
BSF SI भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन अथवा समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।
संबंधित सुरक्षा बल में नियमित सेवा के चार वर्ष पूरे होने चाहिए।
चार वर्ष की सेवा में बेसिक ट्रेनिंग भी शामिल होगी।
उम्मीदवार निर्धारित विभागीय पात्रता शर्तों को पूरा करता हो।
यह भर्ती विभागीय कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है, इसलिए सामान्य नागरिक इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा और छूट
BSF SI GD भर्ती 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सब-इंस्पेक्टर पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल परीक्षण
सभी निर्धारित चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए पात्र माना जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
BSF, CRPF, ITBP और SSB में सब-इंस्पेक्टर (GD) पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
31 दिसंबर तक करें आवेदन
BSF SI Recruitment 2026 उन सुरक्षा बल कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो विभागीय परीक्षा के माध्यम से अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
