BHEL Recruitment 2026- BHEL नोएडा में सुपरवाइजर के पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दोस्तो भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने Supervisor (Safety) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार आज ही करें आवेदन, आइए जानते हैं भर्ती की पूरी डिटेल्स

BHEL Supervisor Recruitment 2026: जरूरी जानकारी
कंपनी: Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL)
पद: FTA Supervisor (Safety)
पोस्ट कोड: FTA TBG__001_SHE
कुल पद: 10
नियुक्ति: 2 वर्ष की Fixed Tenure
जॉब लोकेशन: BHEL TBG के विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स, भारत
ऑनलाइन आवेदन: bplcareers.bhel.com
डाक से आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026
दूरदराज क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026
BHEL Supervisor बनने के लिए योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की किसी भी शाखा में फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास डिप्लोमा के बाद कम से कम 2 वर्ष का कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य अनुभव होना चाहिए। स्विचयार्ड, पावर प्लांट या रिफाइनरी में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है।

आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
SC उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
PwBD सामान्य वर्ग को 10 वर्ष की छूट
PwBD SC उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट
जम्मू-कश्मीर में 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के बीच निवास करने वाले उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
BHEL Supervisor Salary: ₹48,000 तक वेतन
चयनित उम्मीदवारों को FTA Grade-III Supervisor (Safety) के पद पर दो साल के लिए नियुक्त किया जाएगा।
पहला वर्ष: ₹45,000 प्रति माह
दूसरा वर्ष: ₹48,000 प्रति माह
इसके अलावा उम्मीदवारों को स्वयं, जीवनसाथी और आश्रित बच्चों के लिए ₹5 लाख तक के प्रीमियम कवरेज वाली Mediclaim Policy की सुविधा मिलेगी। BHEL टाउनशिप में उपलब्धता के आधार पर आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
बिना परीक्षा होगा चयन
BHEL Supervisor भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। पात्र उम्मीदवारों को पहले Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा।
यदि आवेदन की संख्या अधिक होती है तो उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग मेरिट के आधार पर की जाएगी। प्रत्येक रिक्त पद के लिए मेरिट लिस्ट से 10 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह मेरिट मुख्य रूप से इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
