BHEL Recruitment 2026- 10वीं पास के लिए BHEL में नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन
10वीं, ITI, स्नातक पास युवाओं के लिए देश की बड़ी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं, क्योंकि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), त्रिची ने ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 530 पद भरे जाएंगे। 10वीं के साथ ITI, डिप्लोमा और संबंधित ग्रेजुएशन डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे निर्धारित की गई है।

BHEL Trichy Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती में सबसे अधिक 380 पद ट्रेड अप्रेंटिस के लिए हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
फिटर – 125 पद
वेल्डर – 115 पद
इलेक्ट्रीशियन – 30 पद
टर्नर – 20 पद
मशीनिस्ट – 20 पद
मोटर मैकेनिक
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
मैकेनिक (R&AC)
COPA ट्रेड के पद
इसके अलावा 60 टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती होगी। इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 40 पद, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के 6-6 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 3 पद तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 90 पद भी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इनमें मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के साथ B.Com तथा HR/BA से संबंधित पद शामिल हैं।

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Eligibility
ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए डिप्लोमा/ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
BHEL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ट्रेड अप्रेंटिस – ₹10,560 से ₹11,040 प्रति माह
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – ₹10,900 प्रति माह
ग्रेजुएट अप्रेंटिस – ₹12,300 प्रति माह
BHEL Trichy Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित अप्रेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ट्रेड अप्रेंटिस उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद BHEL Trichy की वेबसाइट पर जाकर भर्ती आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
मांगे गए सभी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले सबमिट करें।
आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई योग्यता, आयु सीमा, ट्रेड और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
