PUC Rules Update- वाहन पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का बदल गया है नियम, 1 साल या तीन साल चलेगा, जानिए नए नियम के बारे में

 
PUC Rules Update- वाहन पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का बदल गया है नियम, 1 साल या तीन साल चलेगा, जानिए नए नियम के बारे में दोस्तो अगर आप एक वाहन चालक हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही खास हैं, क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत, BS-6 वाहनों के मालिकों को बार-बार सर्टिफिकेट रिन्यू कराने से राहत मिलेगी,  नई व्यवस्था में, PUC रिन्यू कराने की जरूरतें वाहन के एमिशन स्टैंडर्ड, उसकी उम्र और श्रेणी (निजी या कमर्शियल) पर निर्भर करेंगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स BS-6 वाहनों के लिए नए PUC नियम  BS-6 वाहनों के मालिकों को PUC सर्टिफिकेट की लंबी वैधता का फायदा मिलेगा। रिन्यूअल का नया शेड्यूल इस प्रकार है: निजी BS-6 वाहन: 6 साल तक पुराने: हर तीन साल में एक बार PUC रिन्यू कराना होगा। 6 से 10 साल पुराने: हर साल रिन्यू कराना होगा। 10 साल से अधिक पुराने: हर छह महीने में रिन्यू कराना होगा। पहले, निजी BS-6 वाहनों के लिए आमतौर पर हर साल PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना पड़ता था। कमर्शियल BS-6 वाहन: 6 साल तक पुराने: हर दो साल में एक बार PUC रिन्यू कराना होगा। 6 से 10 साल पुराने: हर साल रिन्यू कराना होगा। 10 साल से अधिक पुराने: हर छह महीने में रिन्यू कराना होगा। पहले, कमर्शियल BS-6 वाहनों के लिए भी आमतौर पर हर साल रिन्यूअल कराना पड़ता था। BS-4 और उससे पुराने वाहनों के लिए PUC की वैधता नए नियमों के तहत, पुराने एमिशन स्टैंडर्ड वाले वाहनों के लिए प्रदूषण जांच अधिक बार करानी होगी। BS-4 वाहन: PUC सर्टिफिकेट की वैधता एक साल से घटाकर छह महीने कर दी गई है। BS-1, BS-2 और BS-3 वाहन: इनकी वैधता छह महीने से घटाकर तीन महीने कर दी गई है। इसका मतलब यह है कि पुराने वाहनों के मालिकों को वैध PUC सर्टिफिकेट बनाए रखने के लिए अपने वाहनों की जांच अधिक बार करानी होगी। PUC नियमों को सख्त क्यों किया गया है? इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है, खासकर दिल्ली-NCR जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-NCR में वाहनों से होने वाला उत्सर्जन PM2.5 प्रदूषण में लगभग 14%, कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में 40% और नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन में 63% का योगदान देता है।

दोस्तो अगर आप एक वाहन चालक हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही खास हैं, क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत, BS-6 वाहनों के मालिकों को बार-बार सर्टिफिकेट रिन्यू कराने से राहत मिलेगी,  नई व्यवस्था में, PUC रिन्यू कराने की जरूरतें वाहन के एमिशन स्टैंडर्ड, उसकी उम्र और श्रेणी (निजी या कमर्शियल) पर निर्भर करेंगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

PUC Rules Update- वाहन पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का बदल गया है नियम, 1 साल या तीन साल चलेगा, जानिए नए नियम के बारे में

BS-6 वाहनों के लिए नए PUC नियम

BS-6 वाहनों के मालिकों को PUC सर्टिफिकेट की लंबी वैधता का फायदा मिलेगा। रिन्यूअल का नया शेड्यूल इस प्रकार है:

निजी BS-6 वाहन:

6 साल तक पुराने: हर तीन साल में एक बार PUC रिन्यू कराना होगा।

6 से 10 साल पुराने: हर साल रिन्यू कराना होगा।

10 साल से अधिक पुराने: हर छह महीने में रिन्यू कराना होगा।

पहले, निजी BS-6 वाहनों के लिए आमतौर पर हर साल PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना पड़ता था।

कमर्शियल BS-6 वाहन:

6 साल तक पुराने: हर दो साल में एक बार PUC रिन्यू कराना होगा।

6 से 10 साल पुराने: हर साल रिन्यू कराना होगा।

10 साल से अधिक पुराने: हर छह महीने में रिन्यू कराना होगा।

पहले, कमर्शियल BS-6 वाहनों के लिए भी आमतौर पर हर साल रिन्यूअल कराना पड़ता था।

PUC Rules Update- वाहन पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का बदल गया है नियम, 1 साल या तीन साल चलेगा, जानिए नए नियम के बारे में

BS-4 और उससे पुराने वाहनों के लिए PUC की वैधता

नए नियमों के तहत, पुराने एमिशन स्टैंडर्ड वाले वाहनों के लिए प्रदूषण जांच अधिक बार करानी होगी।

BS-4 वाहन: PUC सर्टिफिकेट की वैधता एक साल से घटाकर छह महीने कर दी गई है।

BS-1, BS-2 और BS-3 वाहन: इनकी वैधता छह महीने से घटाकर तीन महीने कर दी गई है।

इसका मतलब यह है कि पुराने वाहनों के मालिकों को वैध PUC सर्टिफिकेट बनाए रखने के लिए अपने वाहनों की जांच अधिक बार करानी होगी।

PUC नियमों को सख्त क्यों किया गया है?

इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है, खासकर दिल्ली-NCR जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-NCR में वाहनों से होने वाला उत्सर्जन PM2.5 प्रदूषण में लगभग 14%, कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में 40% और नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन में 63% का योगदान देता है।