UIDAI Service- आधार कार्ड से जुड़ी ये सर्विस हुई आसान, जानिए इनके बारे में
दोस्तो आज भारतीयों के लिए आधार कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया हैं, जो विभिन्न सरकारी और जरूरी कार्यों के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में इससे जुड़ी सेवाओं को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठा हैं, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए 5 नई पहल शुरू की हैं। आइए जानते है इनके बारे में-

1. राशन लेने के लिए Face Authentication
UIDAI ने Department of Food and Public Distribution (DFPD) और National Informatics Centre (NIC) के सहयोग से e-PDS लाभार्थियों के लिए Face Authentication सुविधा शुरू की है।
अब कुछ मामलों में राशन लेते समय फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे के जरिए पहचान सत्यापित की जा सकेगी।
यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जिन्हें फिंगरप्रिंट आधारित सत्यापन में परेशानी होती है।
फेस ऑथेंटिकेशन संपर्क रहित प्रक्रिया है।
यह लाभार्थी की सहमति पर आधारित होगी।
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसे अपने e-PDS सिस्टम में लागू कर सकते हैं।
2. UIDAI कार्यालय जाने के लिए नया Token System
Aadhaar से जुड़ी ऑफलाइन सेवाओं के लिए UIDAI के राज्य और क्षेत्रीय कार्यालयों में जाने वाले लोगों के लिए नया Token Management System शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य कार्यालयों में लोगों की आवाजाही को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना और सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाना है।
3. छोटे स्तर पर Aadhaar Authentication के लिए नया Framework
UIDAI ने Sub-AUA/Sub-KUA (Lite) Framework भी पेश किया है।
यह उन सरकारी और पात्र गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए है जिन्हें सीमित स्तर पर Aadhaar Authentication की आवश्यकता होती है।
इस व्यवस्था के तहत संस्थाओं को अपना अलग Authentication Infrastructure तैयार करने की जरूरत नहीं होगी। वे मौजूदा AUA या KUA के Authentication Infrastructure का इस्तेमाल कर सकेंगी।

4. SWIK Portal 2.0 लॉन्च
UIDAI ने SWIK Portal 2.0 भी लॉन्च किया है। यह Aadhaar Authentication से जुड़े पात्र गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इसके जरिए पात्र संस्थाएं:
ऑनलाइन प्रस्ताव जमा कर सकेंगी।
संबंधित मंत्रालय या सरकारी विभाग को प्रस्ताव भेज सकेंगी।
स्वीकृत Aadhaar Authentication Use Cases के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगी।
इससे Aadhaar Authentication से संबंधित प्रस्तावों को ऑनलाइन तरीके से आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी।
5. UIDAI की नई वेबसाइट में कई सुविधाएं
UIDAI ने अपनी वेबसाइट का नया और बेहतर वर्जन भी लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य Aadhaar से जुड़ी जानकारी, सेवाओं, दस्तावेजों और सहायता को लोगों के लिए अधिक आसानी से उपलब्ध कराना है।
नई वेबसाइट में कई Accessibility Features जोड़े गए हैं:
Screen Reader Support
Font Size बदलने की सुविधा
बेहतर Colour Contrast
Keyboard Navigation
13 भाषाओं में उपलब्धता, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं।
UIDAI के अनुसार, भविष्य में वेबसाइट को 23 भाषाओं तक विस्तारित करने की योजना है।
